फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vikrant Sheetal Wedding: विक्रांत मैसी की पत्नी शीतल ठाकुर का ससुराल में हुआ जोरदार स्वागत, शेयर कीं गृह प्रवेश की तस्वीरें

Sat, 26 Feb 2022 01:23 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 26 Feb 2022 01:23 AM IST
सार

हाल ही में शादी के बंधन में बंधे बॉलीवुड अभिनेता विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर लगातार सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही इन तस्वीरों को फैंस बेहद पसंद भी कर रहे हैं।

विज्ञापन
Vikrant Sheetal Wedding: Vikrant Massey wife Sheetal Thakur received a warm welcome at her in-laws house shared photos of her grah pravesh
शीतल ठाकुर का गृह प्रवेश - फोटो : इंस्टाग्राम

हाल ही में शादी के बंधन में बंधे बॉलीवुड अभिनेता विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर लगातार सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही इन तस्वीरों को फैंस बेहद पसंद भी कर रहे हैं। इसी बीच अब विक्रांत की दुल्हनिया ने अपने ससुराल में हुए स्वागत की तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की है। इंस्टाग्राम पर शेयर कीं गई इन तस्वीरों में मुंबई आने के बाद शीतल ने अपने गृह प्रवेश से लेकर पहली रसोई तक की सभी तस्वीरें इंटरनेट पर शेयर की हैं।

अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की गईं इन तस्वीरों में से पहली तस्वीर में शीतल कलश गिराते हुए गृह प्रवेश करती दिख रही हैं। जबकि दूसरी तस्वीर में सिंदूर से छपे उनके पैर नजर आ रहे हैं। जबकि एक अन्य तस्वीर में उनके हाथों की बनी पहली रसोई के हलवे की तस्वीर दिखाई दे रही है।

Vikrant Sheetal Wedding: Vikrant Massey wife Sheetal Thakur received a warm welcome at her in-laws house shared photos of her grah pravesh
शीतल ठाकुर का गृह प्रवेश - फोटो : इंस्टाग्राम

इसके अलावा उन्होंने पति विक्रांत मैसी के साथ भी अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में यह कपल साथ में बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है। लाल चूड़े, सिंदूर और बिंदी लगाए शीतल बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। जबकि सफेद शर्ट और गॉगल पहने विक्रांत भी काफी हैंडसम दिख रहे हैं।

Vikrant Sheetal Wedding: Vikrant Massey wife Sheetal Thakur received a warm welcome at her in-laws house shared photos of her grah pravesh
शीतल ठाकुर का गृह प्रवेश - फोटो : इंस्टाग्राम

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए शीतल ठाकुर ने कैप्शन में लिखा, होमकमिंग। इन तस्वीरों पर कई फैंस और कलाकार लगातार कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। गौरतलब है कि अभिनेता विक्रांत मैसी ने 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के मौके पर अपने लंबे रिलेशनशिप के बाद शीतल ठाकुर से गुपचुप तरीके से कोर्ट मैरिज की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vikrant Sheetal Wedding: Vikrant Massey wife Sheetal Thakur received a warm welcome at her in-laws house shared photos of her grah pravesh
विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर - फोटो : Instagram

इसके बाद कपल ने 18 फरवरी को रीति- रिवाज के साथ सात फेरे लिए। दोनों ने हिमाचल की वादियों में एक- दूसरे के संग शादी रचाई। अपनी शादी की तस्वीरों को शेयर करते हुए विक्रांत ने कैप्शन में लिखा था, सात सालों का यह सफर आज सात जन्मों बदल गया। इस लंबे सफर में हमारा साथ देने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। शीतल एवं विक्रांत। 

विज्ञापन
Vikrant Sheetal Wedding: Vikrant Massey wife Sheetal Thakur received a warm welcome at her in-laws house shared photos of her grah pravesh
विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर एक- दूसरे को साल 2015 से डेट कर रहे हैं। इससे पहले दोनों ने साल 2019 में गुपचुप तरीके से सगाई की थी। इस सगाई समारोह में विक्रांत और शीतल के परिवार के लोग ही शामिल हुए थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed