इस समय सभी पर संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का खुमार चढ़ा हुआ है। फिल्म के ट्रेलर में गंगूबाई बनी आलिया भट्ट के दमदार डायलॉग और तेवर लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं, जिसके चलते सोशल मीडिया पर अब इन डायलॉग्स पर रील भी बनना शुरू हो गई हैं। बड़े से लेकर बच्चे तक 'गंगूबाई काठियावाड़ी' पर वीडियो बना रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो आया है जिसमें एक छोटी बच्ची 'गंगूबाई' के गेटअप में डायलॉग बोलती नजर आ रही है। इस वीडियो पर जमकर लाइक्स आ रहे हैं और लोगों को बच्ची की एक्टिंग काफी पसंद आ रही है लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत ने गंभीर सवाल किए हैं।
आलिया की तरह 'गंगूबाई' बन एक्टिंग करती बच्ची से हुई कंगना को आपत्ति, पूछा- क्या एक सेक्स वर्कर की बायोपिक बनाना सही है?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Mon, 14 Feb 2022 09:35 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो आया है जिसमें एक छोटी बच्ची 'गंगूबाई' के गेटअप में डायलॉग बोलती नजर आ रही है। इस वीडियो को देखने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत ने गंभीर सवाल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन