सब्सक्राइब करें

शादी से पहले गौहर खान का ब्राइडल फोटोशूट वायरल, सुर्ख लाल रंग के जोड़े में लग रहीं राजकुमारी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 21 Dec 2020 01:56 PM IST
विज्ञापन
gauhar khan bridal photoshoot viral gauhar khan zaid darbar wedding details dulhan look
गौहर खान - फोटो : Instagram - gauaharkhan

बिग बॉस सात की विनर और अभिनेत्री गौहर खान इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। गौहर अपने प्रेमी जैद दरबार के साथ शादी करने जा रही हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने डिजिटल वेडिंग कार्ड अपने फैन्स के साथ शेयर किया है। इसी बीच अभिनेत्री का ब्राइडल फोटोशूट वायरल हो रहा है, जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही हैं। गौहर खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ ऐसी ही फोटो साझा की थीं, जिसमें वो दुल्हन के जोड़े में दिखी थीं। इस फोटो को दब्बू रतलानी ने क्लिक किया। 

Trending Videos
gauhar khan bridal photoshoot viral gauhar khan zaid darbar wedding details dulhan look
गौहर खान, जैद दरबार - फोटो : Instagram: @gauaharkhan

साल की आखिरी शादी मशहूर अभिनेत्री और मॉडल गौहर खान की ही होने वाली है। गौहर अपने लॉन्ग टर्म ब्वॉयफ्रेंड जैद दरबार के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। इसी बीच गौहर ने अपना प्री-वेडिंग शूट फैंस के साथ साझा किया था। वहीं उन्होंने अपने प्री-वेडिंग की झलक फैंस के साथ साझा की थी, जिसमें जैद और गौहर दोनों की जोड़ी खूब पसंद की जा रही थी।

View this post on Instagram

A post shared by GAUAHAR KHAN (@gauaharkhan)

विज्ञापन
विज्ञापन
gauhar khan bridal photoshoot viral gauhar khan zaid darbar wedding details dulhan look
गौहर खान - फोटो : Instagram - gauaharkhan

गौहर खान ने अपने इंस्टाग्राम अवतार में फोटोशूट करवाया था। गौहर इस फोटो में पिंक कलर का लहंगा पहने हुए हैं और ये फोटोशूट भी दब्बू रतलानी ने किया है। इस फोटो पर उनके फैन्स ने कमेंट कर उनकी तारीफ भी की थी।

View this post on Instagram

A post shared by GAUAHAR KHAN (@gauaharkhan)

gauhar khan bridal photoshoot viral gauhar khan zaid darbar wedding details dulhan look
गौहर खान - फोटो : Instagram - gauaharkhan

अभिनेत्री गौहर खान का एक ऐसा ही फोटोशूट है, जिसमें वो लाल जोड़े में दिख रही है। कैमरे को देखकर गौहर पोज दे रही थीं। इस दुल्हन लिबास में काफी सुन्दर लग रही थीं। आपकी भी नजरें इन तस्वीर को देखने के बाद ठहर जाएंगी। वहीं, अपनी शादी के लिए गौहर मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए आउटफिट पहनने वाली हैं। गौहर और जैद अपनी शादी की तैयारियां कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by GAUAHAR KHAN (@gauaharkhan)

विज्ञापन
gauhar khan bridal photoshoot viral gauhar khan zaid darbar wedding details dulhan look
गौहर खान - फोटो : Instagram - gauaharkhan

बता दें कि गौहर ने बेगम जान, इश्कजादे, क्या कूल है हम जैसी फिल्मों में काम किया है। वो बिग बॉस सीजन सात की विनर भी रह चुकी है और हाल ही में बिग बॉस 14 में तूफानी सीनियर के रुप में नजर आई थी। वहीं, जैद म्यूजिक कंपोजर इस्माइल दरबार के बेटे हैं। जैद पेशे से एक्टर, डांसर और कंटेंट क्रिएटर हैं। जैद की गौहर संग जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती है।

View this post on Instagram

A post shared by GAUAHAR KHAN (@gauaharkhan)

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed