{"_id":"5d9baeea8ebc3e93c418bdb0","slug":"gauri-khan-birthday-special-shahrukh-khan-and-gauri-khan-first-date","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गौरी को सफेद शर्ट और खुले बाल रखने से मना करते थे शाहरुख, पहली डेट पर हुआ था ये सब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गौरी को सफेद शर्ट और खुले बाल रखने से मना करते थे शाहरुख, पहली डेट पर हुआ था ये सब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Tue, 08 Oct 2019 08:28 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Gauri Khan and Shahrukh Khan
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यह बात तो सब जानते हैं कि बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान का पहला और आखिरी प्यार गौरी ही रही हैं। 18 साल के शाहरुख ने जब 14 साल की गौरी को पहली बार देखा था तब ही उन्हें लव एट फर्स्ट साइट हो गया था। आज गौरी खान का जन्मदिन है, इस मौके हम आपको इनकी पहली मुलाकात का किस्सा बता रहे हैं।
2 of 5
srk gauri
शाहरुख और गौरी की पहली मुलाकात एक पार्टी में हुई थीं। तब शाहरुख ने गौरी से डांस करने के लिए पूछा था तो वो मान गईं थीं। तीसरी मुलाकात में शाहरुख, गौरी का फोन नंबर हासिल करने में कामयाब रहे थे। उनकी पहली डेट 25 अक्तूबर 1984 को हुई थी। दोनों ने केवल 5 मिनट साथ में बिताए थे। वह दिल्ली के पंचशील क्लब में मिले थे जहां उन्होंने कोला पिया था। डेट के दौरान दोनों ही काफी नर्वस थे।
3 of 5
srk gauri
किंग खान उस समय गौरी के लिए हिस्ट्री विषय के नोट्स बनाया करते थे। इसके अलावा वो गौरी को ड्राइविंग भी सिखाते थे। शाहरुख काफी पजेसिव बॉयफ्रेंड थे। वो गौरी को सफेद रंग की शर्ट पहनने और बाल खुले रखने से मना करते थे। दोनों ने शादी करने के लिए एक प्लान बनाया था। गौरी के मम्मी-पापा से पहले शाहरुख ने गौरी की आंटी को इंप्रेस किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
srk gauri
शाहरुख ने गौरी के पैरेंट्स को इंप्रेस करने के लिए पांच साल तक हिंदू होने का नाटक किया था। उन्होंने अपना नाम भी बदल लिया था। एक पार्टी में जब गौरी के पिता को शाहरुख के धर्म के बारे में पता चला तो उन्होंने गुस्से में शाहरुख को पार्टी से चले जाने को कह दिया था।
विज्ञापन
5 of 5
srk gauri
आखिरकार शाहरुख गौरी के पैरेंट्स को इंप्रेस करने में कामयाब हुए और 25 अक्टूबर 1991 में दोनों की शादी हो गई। शाहरुख का कहना है कि वो गौरी से इसलिए प्यार करते हैं क्योंकि वो बहुत ही ईमानदार हैं और शाहरुख के साथ उनकी अच्छी पटती है। दोनों आज साथ हैं और बहुत खुश हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।