फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gauri Khan: कमाई में बॉलीवुड हीरोइनों से आगे हैं शाहरुख खान की पत्नी गौरी, कुल संपत्ति देख चकरा जाएगा सिर

Sat, 08 Oct 2022 07:19 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 08 Oct 2022 07:19 AM IST
विज्ञापन
Gauri Khan Birthday Special Shahrukh Khan's Wife Net Worth, Income and Business All You Need to Know
गौरी खान-शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान बॉलीवुड के बादशाह हैं, जिन्होंने हिंदी सिनेमा को एक से एक हिट फिल्म दी है। उनकी संपत्ति अक्सर चर्चा में आ जाती है। लेकिन शाहरुख की तरह उनकी पत्नी गौरी खान भी करोड़ों की प्रोपर्टी की मालकिन हैं। गौरी ने अपनी मेहनत के दम पर अपना सफल बिनजेस खड़ा किया है, जिसकी वजह से वह सालाना करोड़ों में कमाई करती हैं। आज गौरी खान का जन्मदिन है। इस मौके पर हम आपको उनकी कुल संपत्ति के साथ ही उनके बिजनेस के बारे में बताने जा रहे हैं।

Gauri Khan Birthday Special Shahrukh Khan's Wife Net Worth, Income and Business All You Need to Know
गौरी खान - फोटो : सोशल मीडिया

पॉपुलर इंटीरियर डिजाइनर हैं गौरी
गौरी खान सिनेमा जगत में सिर्फ शाहरुख खान की पत्नी के नाम से नहीं जानी जातीं। बल्कि उनकी खुद की एक अलग पहचान है। वह एक सफल इंटीरियर डिजाइनर हैं और उन्होंने कई बॉलीवुड स्टार्स के घर को खूबसूरत बनाने का काम किया है। गौरी आज तक जैकलीन फर्नांडिस, रणबीर कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा और करण जौहर जैसे सितारों के घर और पेंटहाउस को डिजाइन कर चुकी हैं। इतना ही नहीं, वह मुकेश अंबानी, रोबेर्टो केवाली (Roberto Cavalli) और राल्फ लॉरेन (Ralph Lauren) जैसे दुनिया भर में मशहूर लोगों का घर भी डिजाइन किया है।

Gauri Khan Birthday Special Shahrukh Khan's Wife Net Worth, Income and Business All You Need to Know
गौरी खान - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्में भी प्रोड्यूस करती हैं गौरी खान
गौरी खान एक शानदार प्रोड्यूसर भी हैं और वह साल 2002 में आधिकारिक रूप से फिल्मी दुनिया से जुड़ गई थीं। उन्होंने इसी साल अपने पति शाहरुख खान के साथ मिलकर प्रोडक्शन हाउस 'रेड चिलीज' की शुरुआत की, जिसमें पहली फिल्म 'मैं हू न' बनी। शाहरुख खान की यह फिल्म सुपरहिट रही। इसके बाद इस प्रोडक्शन हाउस में 'ओम शांति होम', 'हैप्पी न्यू ईयर', 'चेन्नई एक्सप्रेशन' और 'बदला' जैसी शानदार फिल्में बनीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Gauri Khan Birthday Special Shahrukh Khan's Wife Net Worth, Income and Business All You Need to Know
गौरी खान-शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

कितनी है गौरी खान की संपत्ति?
गौरी खान करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वह 1725 करोड़ की मालकिन हैं और शाहरुख खान करीबन 5983 करोड़ के मालिक हैं। दोनों की संपत्ति को जोड़ दिया जाए तो शाहरुख और गौरी की कुल नेट वर्थ 7304 करोड़ रुपये है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed