फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vikram Vedha Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर धराशायी हुई ‘विक्रम वेधा’, आठवें दिन कमाई में आई भारी गिरावट

Sat, 08 Oct 2022 01:07 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 08 Oct 2022 01:07 AM IST
विज्ञापन
Vikram Vedha Box Office Collection Day 8 Hrithik Roshan Saif Ali Khan Pushkar Gayathri film earning reduces
विक्रम वेधा - फोटो : सोशल मीडिया

ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म 'विक्रम वेधा' ने 30 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म को लेकर उम्मीद की जा रही थी कि यह बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखाने में सफल रहेगी। लेकिन पहले ही हफ्ते में यह बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई। ओपनिंग डे पर अच्छी शुरुआत करने के बाद फिल्म के कलेक्शन में दिन-ब-दिन गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं, अब फिल्म की कमाई के आठवें दिन के शुरुआती आंकड़े भी सामने भी सामने आ गए। तो चलिए जानते हैं 'विक्रम वेधा' ने शुक्रवार को कितनी कमाई की...

Vikram Vedha Box Office Collection Day 8 Hrithik Roshan Saif Ali Khan Pushkar Gayathri film earning reduces
विक्रम वेधा - फोटो : सोशल मीडिया

'विक्रम वेधा' ने ओपनिंग डे पर 10.58 करोड़ के साथ शुरुआत की थी। इसके बाद पहले वीकएंड तक फिल्म की कमाई बढ़िया हो रही थी, लेकिन सोमवार को फिल्म का कलेक्शन 50 फीसद नीचे गिर गया। इसके बाद से ही फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है। बुधवार को फिल्म के कलेक्शन में बढ़त देखने को मिली, लेकिन गुरुवार से फिर इसमें कमी आ गई। ऐसे में लगभग 175 करोड़ के बजट में बनी ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर यह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर रही है।

Amitabh Bachchan: ऋतिक-शाहरुख को 80 की उम्र में टक्कर देते हैं अमिताभ, जानें आज की पीढ़ी को कैसे बनाया दीवाना

Vikram Vedha Box Office Collection Day 8 Hrithik Roshan Saif Ali Khan Pushkar Gayathri film earning reduces
विक्रम वेधा - फोटो : सोशल मीडिया

'विक्रम वेधा' ने सोमवार को 5.39 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके बाद मंगलवार को 5.77 करोड़, तो बुधवार को 7.21 करोड़ रहा। लेकिन गुरुवार को कमाई में फिर गिरावट दिखी और महज 3 .26 करोड़ का कलेक्शन ही हो पाया। वहीं, अब शुक्रवार को आए शुरुआती आंकड़ों की बात करें तो आठवें दिन फिल्म ने 2.70 करोड़ रुपये कमाए हैं। ऐसे में अब फिल्म का कुल कलेक्शन 61.27 करोड़ रुपये हो गया है।

Javed Akhtar: मिशेल ओबामा से ट्वीट कर जावेद अख्तर ने किया निवेदन, लिखा- मैं आपका कोई दीवाना फैन नहीं बल्कि
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vikram Vedha Box Office Collection Day 8 Hrithik Roshan Saif Ali Khan Pushkar Gayathri film earning reduces
विक्रम वेधा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि 'विक्रम वेधा' का निर्देशन पुष्कर और गायत्री ने किया है, जो इसी नाम से बनी साउथ की फिल्म को भी बना चुके हैं। साउथ की फिल्म में विजय सेतुपति और आर माधवन ने मुख्य भूमिका निभाई थी और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थी। वहीं, हिंदी रीमेक में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान के अलावा राधिका आप्टे, रोहित सराफ, योगिता बिहानी भी शामिल हैं। मल्टी स्टारर फिल्म होने के बाद भी यह दर्शकों को लुभाने में सफल नहीं हो पा रही है।

KGF Chapter 3: केजीएफ 3 में होने वाली है रॉकी भाई की गर्लफ्रेंड की वापसी? श्रीनिधि शेट्टी ने दिया बड़ा अपडेट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed