फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Gauri Spratt Attends Irfan Pathan Wedding Anniversary Bash with Aamir Khan Social Media users claim

Aamir-Gauri: इरफान पठान की शादी की सालगिरह के जश्न में आमिर के साथ पहुंची थीं गौरी, वीडियो बटोर रहा सुर्खियां

Sat, 15 Mar 2025 07:52 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 15 Mar 2025 07:52 AM IST
सार

Aamir-Gauri: इरफान पठान की शादी की सालगिरह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसको लेकर दावा किया जा रहा है कि आमिर खान साथ इस पार्टी में गौरी स्प्रैट भी शामिल हुई थीं।

विज्ञापन
Gauri Spratt Attends Irfan Pathan Wedding Anniversary Bash with Aamir Khan Social Media users claim
आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

2025 की शुरुआत से ही अभिनेता आमिर खान को लेकर कयास लग रहे थे कि उन्हें तीसरी बार प्यार हो गया है। कहा जा रहा था कि उनका दिल बेंगलुरु की एक महिला पर आ गया है। इन चर्चाओं के बीच अपने जन्मदिन से ठीक पहले यानी 13 मार्च 2025 को आमिर ने मीडिया से मुलाकात की और इन अटकलों पर से पर्दा उठाया। 

विज्ञापन

Abhay Deol Birthday: देओल खानदान के इस सितारे ने चुनी अलग राह, इन फिल्मों में दिखाई दमदार अदाकारी

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा

उन्होंने साफ कर दिया कि ये खबरें सच हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी प्रेमिका गौरी स्प्रैट को दुनिया के सामने परिचय भी दिया। आमिर ने कहा कि वे दोनों साथ रह रहे हैं। इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। इस बीच सोशल मीडिया यूजर्स ने एक वीडियो खोज निकाला है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि आमिर और गौरी पिछले महीने क्रिकेटर इरफान पठान की शादी की सालगिरह के जश्न में साथ नजर आए थे।
Box Office Collection Report: होली पर बेरंग रही 'द डिप्लोमैट', 'छावा' ने फिर पकड़ी बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार

वीडियो हो रहा वायरल

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में इरफान पठान अपनी पत्नी सफा के साथ अपनी शादी की सालगिरह का केक काटते दिख रहे हैं। आमिर खान भी वहां मौजूद थे। वह टेबल पर बैठकर तालियां बजाते नजर आए। जैसे ही कैमरा धूमा, वहां मौजूद बाकी लोगों की भी झलक मिली। सोशल मीडिया यूजर्स के मुताबिक इस जश्न में गौरी भी शामिल थीं। दावा किया जा रहा है कि सोफे के किनारे धारीदार टॉप और चश्मा पहने खड़ी महिला गौरी हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Irfan Pathan (@irfanpathan_official)


 

विज्ञापन

प्रेस मीट में आमिर ने गौरी के बारे में दी जानकारी

हाल ही में प्रेस मीट में आमिर ने गौरी के साथ अपने रिश्ते की कहानी भी साझा की थी। उन्होंने बातचीत के दौरान कहा कि उनकी मुलाकात गौरी से 25 साल पहले हुई थी, लेकिन समय के साथ दोनों का संपर्क टूट गया। हाल ही में जब वे फिर मिले तो एक दूसरे के करीब आ गए। अब वे दोनों ‘पार्टनर’ के तौर पर साथ रह रहे हैं। आमिर ने मजाकिया अंदाज में मीडिया से कहा, “देखो, तुम लोगों को पता नहीं चलने दिया ना मैंने।” उन्होंने यह भी खुलासा किया कि गौरी को फिल्मी दुनिया की चकाचौंध के लिए तैयार करने में उनकी मदद की जा रही है। इसके लिए निजी सुरक्षा भी रखी गई है, ताकि उनकी निजी जिंदगी में शांति बनी रहे।

इस फिल्म में दिखेंगे आमिर खान

वर्क फ्रंट की बात करें तो आमिर खान जल्द ही सितारे जमीन पर नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ जेनेलिया डिसूजा भी नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन आर एस प्रसन्ना ने किया है। 'लाल सिंह चड्ढा' के फ्लॉप होने के बाद वह लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर इस फिल्म के जरिए वापसी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed