फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मीडिया में उठा मामला तो इस एक्ट्रेस की बेटी आई सामने, मौत के 2 दिन बाद भी बेटे का पता नहीं

Mon, 28 May 2018 11:16 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 28 May 2018 11:16 AM IST
विज्ञापन
geeta kapoor daughter claims body and ready to cremate
गीता कपूर

वृद्धाश्रम में एक्ट्रेस गीता कपूर की मौत के बाद उनके परिवार से कोई नहीं पहुंचा था। गीता कपूर अपने आखिरी वक्त में बच्चों का इंतजार करती रहीं लेकिन उन्होंने इस इच्छा के साथ ही दुनिया को अलविदा कह दिया। मीडिया में मामला आने के बाद अब दो दिन बाद उनकी बेटी सामने आई है।

geeta kapoor daughter claims body and ready to cremate
गीता कपूर

गीता कपूर की बेटी आराध्या एयर होस्टेस है लेकिन अपनी मां को देखने कभी वो वृद्धाश्रम नहीं पहुंची लेकिन अब जब मीडिया में गीता कपूर के बच्चों को लेकर लगातार खबरें आ रही हैं तो दो दिन बाद आराध्या मुंबई के कूपर हॉस्पिटल गीता कपूर का शव लेने पहुंची।

geeta kapoor daughter claims body and ready to cremate
गीता कपूर
स्पॉटब्वॉय के मुताबिक, आराध्या भले ही अस्पताल पहुंची लेकिन उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। जब उनसे पूछा गया कि गीता कपूर की सुध लेने उनके बच्चे नहीं पहुंचे तो आराध्या का जवाब था कि उनकी मां की हालत के बारे में उन्हें नहीं पता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
geeta kapoor daughter claims body and ready to cremate
गीता कपूर और अशोक पंडित

वहीं प्रोड्यूसर अशोक पंडित ने ट्वीट कर बताया कि गीता कपूर की बेटी उनका अंतिम संस्कार के लिए पहुंची है। उसने कहा कि वो अंतिम संस्कार निजी रुप से करना चाहती है। यही नहीं जब आराध्या से पूछा कि आखिर क्यों वो अपनी मां को लेने अभी तक नहीं आई तो कहा कि उसे अपनी मां की हालत के बारे में पता नहीं था कि वो इतनी सीरियस हैं।




 

विज्ञापन
geeta kapoor daughter claims body and ready to cremate
गीता कपूर

एक साल पहले गीता कपूर उस समय चर्चा में आई थीं जब उनका बेटा राजा उन्हें अस्पताल की फर्श पर ही छोड़कर चला गया था। रिपोर्ट के मुताबिक उनका बेटा आए दिन गीता की पिटाई करता था। बता दें कि गीता कपूर ने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed