फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अरबपति से शादी होते ही बॉलीवुड छोड़ गई ये एक्ट्रेस, आमिर की हीरोइन बन हुईं थीं सुपरहिट

Fri, 26 Oct 2018 07:45 AM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला Updated Fri, 26 Oct 2018 07:45 AM IST
विज्ञापन
ghajini actress asin   birthday  special she  separate from movie after marriage
Asin - फोटो : file photo

मिस्टर परफेक्ट यानी आमिर खान और दबंग खान यानी सलमान खान के साथ बॉलीवुड में अपने अभिनय से लाखों लोगों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस असिन अपना 33 वां जन्मदिन मना रही हैं। असिन ने बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग के दम पर खूब नाम कमाया है। कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने के बाद आसिन ने बिजनेसमैन राहुल शर्मा से शादी कर बॉलीवुड को अलविदा बोल दिया। आगे की स्लाइड में जानिए, असिन के बारे में सबकुछ..

ghajini actress asin   birthday  special she  separate from movie after marriage
asin rahul - फोटो : file photo

असिन ने अपना करियर साउथ की फिल्मों से शुरू किया था जो बॉलीवुड में जाकर खत्म हुआ । असिन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2001 में फिल्म "नरेन्द्रन मकान जयकंथान वाका" से की थी। उस समय असिन की उम्र महज 15 साल थी। छोटी उम्र में ही असिन ने तमिल, तेलुगू और मलयालम जैसी भाषाओं में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। असिन ने सलमान खान, अक्षय कुमार, आमिर खान और अभिषेक बच्चन जैसे बड़े स्टार के साथ सुपरहिट फिल्में दीं । 

ghajini actress asin   birthday  special she  separate from movie after marriage
asin - फोटो : file photo

असिन ने बॉलीवुड में फिल्म 'गजनी' से कदम रखा था । 'गजनी' में वो आमिर खान की हीरोइन बनी थीं । 'गजनी' के बाद असिन ने एक के बाद एक कई हिट फिल्मों में काम किया। फिर साल 2016 में उन्होंने माइक्रोमैक्स के को-फाउंडर राहुल शर्मा से शादी कर ली । जब राहुल ने असिन से सगाई की थी तो उनकी इंगेजमेंट रिंग काफी चर्चा में रही थी। राहुल ने असिन को 20 कैरेट की सोलीटेयर रिंग देकर घुटनों पर बैठ रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
ghajini actress asin   birthday  special she  separate from movie after marriage
asin rahul - फोटो : file photo

अंगुठी की कीमत लगभग 6 करोड़ रुपए थी । राहुल ने साल 2000 में अपनी कंपनी की स्थापना की थी । राहुल बिजनेस संभालने के अलावा बैडमिंटन के अच्छे प्लेयर भी हैं। 2014 में माइक्रोमैक्स का रेवेन्यू 10 हजार करोड़ रुपए था। राहुल शर्मा इस कंपनी के सह-संस्थापक हैं। इनके साथ विकास जैन, सुमित अरोड़ा, राजेश अग्रवाल मालिक हैं। अब असिन भी पति का 2000 करोड़ का बिजनेस संभाल रही हैं ।

विज्ञापन
ghajini actress asin   birthday  special she  separate from movie after marriage
असिन-राहुल शर्मा - फोटो : file photo

असिन ने पिछले साल 24 अक्टूबर 2017 को एक बेटी को जन्म दिया था। असिन फिल्मों से दूरी के साथ सोशल मीडिया से भी दूर रहती हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान वो किसी को नजर नहीं आईं । 'क्वीन ऑफ साउथ फिल्म्स' के नाम से पहचानी जाने वाली असिन 2016 में शादी के बाद से बिल्कुल लापता हैं ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed