फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ghoomer Tickets: दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने के लिए घूमर मेकर्स की नई रणनीति, 'एक पर एक टिकट फ्री' का ऑफर

Wed, 23 Aug 2023 07:03 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 23 Aug 2023 07:03 PM IST
विज्ञापन
Ghoomer Tickets Abhishek Bachchan Saiyami Kher R Balki Film makers Announce Buy 1 Get 1 Free Offer
घूमर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पिछले काफी समय से सुर्खियों में चल रही अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर की फिल्म 'घूमर' प्रचार-प्रसार के बाद आखिरकार 18 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई थी। आर बाल्की निर्देशित इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म को आलोचकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। बिगड़े उस्ताद और जुझारू शागिर्द की उम्दा कहानी होने के बावजूद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही है। दरअसल, 'गदर 2' की ताबड़तोड़ कमाई के कारण 'घूमर' पर पड़ रहा है। अब ऐसे में मेकर्स ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक ले जाने के लिए एक अनोखा ऑफर निकाला है।

Ghoomer Tickets Abhishek Bachchan Saiyami Kher R Balki Film makers Announce Buy 1 Get 1 Free Offer
घूमर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बॉक्स ऑफिस पर 'गदर 2' और 'ओएमजी 2' की मौजदूगी ने अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर स्टारर फिल्म का सारा खेल बिगाड़ कर रख दिया है। 'घूमर' को पहले ही दिन से धीमी शुरुआत मिली थी और धीरे-धीरे फिल्म की कमाई के आंकड़े गिरते ही जा रहे हैं। फिल्म महज छह दिनों में ही लाखों में पहुंच गई है। लेकिन इस धीमी रफ्तार को मात देने के लिए, निर्माताओं ने अब एक नई रणनीति तैयार की है। दरअसल, मेकर्स ने दर्शकों के लिए वीक में फिल्म के टिकट्स पर एक की खरीद पर एक मुफ्त ऑफर की घोषणा की है। 
Rakhi Sawant: राखी सावंत के खिलाफ करीबी दोस्त ने दर्ज कराई शिकायत, एक्ट्रेस ने रिएक्ट कर आदिल पर लगाया आरोप

Ghoomer Tickets Abhishek Bachchan Saiyami Kher R Balki Film makers Announce Buy 1 Get 1 Free Offer
घूमर - फोटो : सोशल मीडिया

बुधवार यानी 23 अगस्त को 'घूमर' के निर्माताओं ने अपने आधिकारिक चैनलों पर अपने इस ऑफर की घोषणा की। मेकर्स द्वारा किए गए एलान में कहा गया कि दर्शकों को अब घूमर देखने के लिए खरीदे जाने वाले प्रत्येक टिकट पर एक टिकट मुफ्त मिलेगा। घोषणा में कहा गया, 'सभी को पसंद आई, जरूर देखें! एक खरीदें, एक टिकट मुफ्त पाएं।' घोषणा में यह भी बताया गया है कि यह ऑफर केवल सीमित समय के लिए होगा और वह भी पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपोलिस जैसे मल्टीप्लेक्स में।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ghoomer Tickets Abhishek Bachchan Saiyami Kher R Balki Film makers Announce Buy 1 Get 1 Free Offer
घूमर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मेकर्स द्वारा उठाए गए इस कदम की घोषणा टिकट्स की बिक्री बढ़ाने और 'घूमर' को देखने के लिए सिनेमाघरों में ज्यादा से ज्यादा दर्शकों को आकर्षित करने के लिए की गई है, ताकि बेहतर प्रचार हो सके। 'घूमर' में अभिषेक बच्चन, सैयामी खेर के अलावा शबाना आजमी और अंगद बेदी भी अहम भूमिकाओं में हैं। 
Kartik Aaryan: 'पति पत्नी और वो 2' में फिर जमेगी कार्तिक आर्यन-भूमि की जोड़ी, फिल्म से अनन्या की हुई छुट्टी

विज्ञापन
Ghoomer Tickets Abhishek Bachchan Saiyami Kher R Balki Film makers Announce Buy 1 Get 1 Free Offer
घूमर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'घूमर' एक ऐसी भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी अनीना की कहानी है, जो अपना हाथ गंवा देती है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन कोच की भूमिका में हैं वहीं सैयामी खेर ने क्रिकेटर की भूमिका निभाई है। अभिषेक, सैयामी के किरदार को जुझारू रूप से लड़कर अपने सपनों को फिर से हासिल करने के लिए प्रेरित करते हैं। इस फिल्म की कहानी ऐसी है, जो किसी को भी विपरीत परिस्थितियों से लड़कर अपने सपनों को हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी। यह फिल्म सिखाती है कि लाख अड़चनों के बाद भी आपको हार नहीं माननी चाहिए और कामयाब होने की हर संभव कोशिश करनी चाहिए।  
Dream Girl 2: एकता, राज और आयुष्मान के सामने छोटे शहरों की चुनौती, मेट्रो शहरों में दिल्ली एनसीआर नंबर वन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed