भोजपुरी एक्ट्रेस और डांसर ग्लोरी मोहंता आज आपना जन्मदिन मना रही हैं। ग्लोरी भोजपुरी इंडस्ट्री का चर्चित नाम हैं और अपने डांस के लिए जानी जाती हैं। उनका जन्म 10 नवंबर 1988 को कलाईकुंडा, खड़गपुर, पश्चिम बंगाल में हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक ग्लोरी ने वर्ष 2014 में अपना एक्टिंग डेब्यू भोजपुरी फिल्म 'बिहारी बन गेल हीरो' से किया। भोजपुरी के अलावा ग्लोरी मराठी, गुजराती, राजस्थानी, पंजाबी, झारखंडी, छत्तीसगढ़ी, बंगाली समेत तमाम क्षेत्रीय सिनेमा की फिल्मों में काम कर चुकी हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में ग्लोरी मुख्य रूप से अपने आइटम नंबर्स के लिए जानी जाती हैं।
Glory Mohanta Birthday: अपने डांस से फिल्म में जान डाल देती हैं ग्लोरी मोहांता, इन फिल्मों में कर चुकी हैं काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिपोर्ट्स के मुताबिक ग्लोरी मोहांता ने अपनी स्कूलिंग मुंबई के न्यू पनवेल के डीएवी पब्लिक स्कूल से की। ग्लोरी ने मुंबई यूनिवर्सिटी से कॉमर्स से स्नातक किया। ग्लोरी को वर्ष 2017 में आई फिल्म 'अर्जुन' के लिए खासतौर से जाना जाता है। वर्ष 2018 में ग्लोरी भोजपुरी रोमांटिक ड्रामा 'गैंगस्टर दुल्हनिया' में गौरव झा और निधि झा के साथ नजर आईं। इनके अलावा भी ग्लोरी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
Famous Directors Affairs: अभिनेत्रियों संग इश्क फरमा के खूब चर्चा में रहे ये निर्देशक, लिस्ट में शामिल कई नाम
ग्लोरी भोजपुरी इंडस्ट्री में आइटम गर्ल के नाम से मशहूर हैं। ग्लोरी अपनी हॉटनेस और डांस मूव्स को लेकर भी फैंस के बीच खूब फेमस हैं। फैंस के बीच ग्लोरी को लेकर ऐसा क्रेज है कि वह जिस गाने पर भी डांस करती हैं वह गाना हिट हो जाता है। सिर्फ फैंस ही नहीं, बल्कि फिल्म निर्माता और निर्देशक के लिए भी आइटम नंबर के लिए ग्लोरी मोहंता पहली पसंद मानी जाती है। ग्लोरी के आइटम नंबर रिलीज के साथ ही सफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़ते नजर आते हैं।
Negative Roles: बॉलीवुड के वो स्टार्स जिन्हें नहीं पसंद निभाना नेगेटिव किरदार, जानिए क्यों?
ग्लोरी के मशहूर भोजपुरी आइटम नंबर में ‘सैंया वाला काम पटिदार करेला’, ‘चढ़ल जवानी जब’, ‘पिया मिलल निरमोहिया’, ‘हमरा चोटिया से’ और ‘दिल्ली में सर्विस करता’ जैसे गाने हैं। इन गानों में ग्लोरी के डांस मूव्स खूब पसंद किए गए। ग्लोरी मोहंता सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। अपनी फोटो वीडियो वह अक्सर फैंस के साथ साझा करती हैं।