चिरंजीवी की फिल्म 'गॉडफादर' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रर्दशन करने में नाकाम साबित हुई है। फिल्म के आंकड़े बता रहे हैं कि लोगों ने मेगास्टार की इस फिल्म को नकार दिया है। फिल्म के अब तक के कम कलेक्शन ने यह साबित कर दिया है कि इस साल रीमेक फिल्मों को जनता बिलकुल पसंद नहीं कर रही है। पहले दिन से गॉडफादर की कमाई की रफ्तार काफी कम रही है। हालांकि उम्मीद जताई जा रही थी कि वीकएंड में फिल्म के कलेक्शन को अच्छा उछाल मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं हो सका है।
Godfather Box Office Collection: गॉडफादर को नहीं मिल रहे दर्शक, पांचवें दिन महज इतनी कमाई कर सकी फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म के पांचवें दिन के कलेक्शन के आंकड़े सामने आ गए हैं। छुट्टी का दिन होने के बाद भी इस फिल्म को उम्मीद के मुताबिक दर्शक नहीं मिल सके। शुरुआती आंकड़ों की मानें तो रविवार को फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है। चिरंजीवी की इस फिल्म ने पांचवें दिन केवल 9 करोड़ का बिजनेस किया है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 59.15 करोड़ हो गई है। बता दें कि फिल्म में चिरंजीवी के अलावा सुपस्टार सलमान खान भी कैमियो में नजर आए थे। दक्षिण भारत में सलमान की यह डेब्यू फिल्म थी। हालांकि कमाई के लिहाज से उनके डेब्यू अच्छा नहीं रहा है।
Amitabh Bachchan: अभिषेक से लेकर शाहरुख तक, इन अभिनेताओं के सख्त पिता का किरदार निभा चुके हैं अमिताभ बच्चन
फिल्म में चिरंजीवी के अलावा नयनतारा और और सत्यदेव कांचराना ने भी अहम भूमिका निभाई है। फिल्म का निर्देशन मोहन राजा ने किया है। यह मलयालम फिल्म लुसिफर का रीमेक है, जिसमें सुपरस्टार मोहनलाल दिखे थे। मूल फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।
Bollywood Actors Comeback: पर्दे पर लंबे ब्रेक के बाद आए ये सितारे, नहीं चला पाए कोई जादू
इससे पहले चिरंजीवी फिल्म 'आचार्य' में नजर आए थे। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू दिखाने में नाकाम साबित हुई थी। सुपरस्टार के आगामी प्रोजेक्ट की बात करें तो वह साल 2023 में 'भोला शंकर' में दिखेंगे। इस फिल्म में भी उनके साथ नयनतारा का अहम रोल होगा।
Amitabh Bachchan: असल जिंदगी में भी फाइटर हैं अमिताभ बच्चन, इन गंभीर बीमारियों से लड़कर भी हमेशा किया काम