{"_id":"6379d6a83ba8936f4a6bcf0a","slug":"godfather-ott-release-on-netflix-chiranjeevi-and-salman-khan-starrer-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Godfather OTT: ओटीटी पर रिलीज हुई चिरंजीवी की गॉडफादर, जानिए किस प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Godfather OTT: ओटीटी पर रिलीज हुई चिरंजीवी की गॉडफादर, जानिए किस प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे फिल्म
बॉलीवुड के दबंग खान यानि सलमान खान और चिरंजीवी की फिल्म 'गॉडफादर' सिनेमाघरों में 5 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। मल्टीस्टारर फिल्म अब ओटीटी पर पर भी रिलीज हो गई है। बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई करने वाली इस फिल्म को 19 नवंबर को ओटीटी पर रिलीज कर दिया गया है। गॉडफादर साल 2019 ही हिट मलयालम फिल्म 'लूसिफर' का रीमेक है।
2 of 4
गॉडफादर
- फोटो : सोशल मीडिया
'गॉडफादर' मूवी सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 19 नवंबर को आ चुकी है। खबरों के मुताबिक, नेटफ्लिक्स ने इसके स्ट्रीमिंग राइट्स खरीद लिए हैं। इस डील में हिंदी और तेलुगू दोनों भाषाओं के राइट्स भी शामिल हैं। नए नियम के मुताबिक अब फिल्मों को थियेटर में रिलीज होने के चार हफ्ते बाद ओटीटी पर भी रिलीज किया जा सकेगा। ऐसे में अब चिरंजीवी और सलमान खान के फैंस इस फिल्म को ओटीटी पर आसानी से देख सकते हैं।
'गॉडफादर' फिल्म में साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी के साथ सलमान खान और नयनतारा भी हैं। हालांकि, फिल्म में सलमान का कैमियो रोल है फिर भी फैन्स पहली बार चिरंजीवी और सलमान को एक साथ देख कर काफी खुश हुए थे। ओटीटी पर रिलीज हुई इस फिल्म ने दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
गॉडफादर
- फोटो : सोशल मीडिया
निर्देशक मोहन राजा की फिल्म 'गॉडफादर' फिल्म की सफलता के बाद सलमान खान और चिरंजीवी सोशल मीडिया पर एक दूसरे को बधाई देते हुए भी नजर आए थे। चिरंजीवी ने फिल्म की सफलता के लिए अपने इंस्टाग्राम पर सलमान खान की खूब प्रशंसा भी की थी। चिरंजीवी ने कहा था, वेट्टावलियन मसूद भाई के रूप में सलमान की भूमिका ने फिल्म को सफलता दिलाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।