{"_id":"59cd4afd4f1c1ba8538b4d42","slug":"golmaal-again-team-using-e-cycles-of-being-human","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बीईंग ह्यूमन की साइकिल चला रही 'गोलमाल अगेन' की टीम, सलमान खान ने किया ट्वीट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बीईंग ह्यूमन की साइकिल चला रही 'गोलमाल अगेन' की टीम, सलमान खान ने किया ट्वीट
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
Updated Fri, 29 Sep 2017 08:05 AM IST
विज्ञापन
Golmaal Again
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजय देवगन, श्रेयस तलपड़े, परिणीति चोपड़ा, अरशद वारसी, कुणाल खेमू और तुषार कपूर जैसे फिल्म स्टार साइकिल दौड़ा रहे हैं। वो भी सलमान खान के ब्रांड 'बीईंग ह्यूमेन' की। जी हां, खबर सच है कि फिल्म में भी इनका इस्तेमाल हुआ है। आगे जानें, किसने दी ये खबर...
salman khan
खुद सुपरस्टार सलमान खान ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बाकायदा ट्वीट करके 'गोलमाल अगेन' की टीम को थैंक यू कहा है। साथ ही वो तस्वीर भी पोस्ट की है, जो आप कवर स्टोरी पर देख चुके हैं। आगे जानें, 'गोलमाल अगेन' के बारे में...
Thank u @ajaydevgn #RohitShetty @TusshKapoor @ArshadWarsi @ParineetiChopra @shreyastalpade1 for using #BeingHumanEcycle in #GolmaalAgain pic.twitter.com/BR4uSBcZ3c
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) September 28, 2017
golmaal again
‘गोलमाल अगेन’ फिल्म के साथ अब नया रिकॉर्ड जुड़ गया है। फिल्म के ट्रेलर ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर किया हैं। इस रिलीज हुए ट्रेलर को अब तक 15 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं, जोकि अपने आप में कमाल को बात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोलमाल
- फोटो : SELF
दर्शक का बेताबी से ‘गोलमाल अगेन’ का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी कर रहे हैं। वैसे भी अजय देवगन और रोहित शेट्टी की जोड़ी सुपरहिट फिल्मों की गारंटी होती है। इन दोनों में अभी तक साथ मिलकर जितनी भी फिल्में की हैं सुपरहिट साबित हुई हैं। तो भला 'गोलमाल अगेन' अपना कमाल कैसे ना दिखाए।
विज्ञापन
golmaal
‘गोलमाल अगेन’ के ट्रेलर में भूतिया एंगल दिखाया गया हैं, जोकि दर्शकों को खूब पसंद आ रहा हैं। इसके साथ ही कॉमेडी का तड़का भी लगाया गया है। इस फिल्म में तुषार कपूर, अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े, कुनाल खेमू तब्बू और परिणीति चोपड़ा हॉरर ट्विस्ट के साथ नजर आने वाली हैं। इसके अलावा फिल्म में नील नितिन मुकेश, जॉनी लीवर और संजय मिश्रा जैसे कलाकार भी अहम रोल में हैं। ये फिल्म इस साल दीवाली के अवसर पर 19 अक्टूबर को सिमेनाघरों में रिलीज होगी।