{"_id":"62e423c9c5bbab796f2d043e","slug":"good-luck-jerry-actress-janhvi-kapoor-reacted-on-ranveer-singh-bold-photoshoot-said-it-s-artistic-freedom","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ranveer Singh Photoshoot: अब रणवीर सिंह के फोटोशूट पर जान्हवी कपूर ने दिया बयान, बोलीं- किसी को सजा देना...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ranveer Singh Photoshoot: अब रणवीर सिंह के फोटोशूट पर जान्हवी कपूर ने दिया बयान, बोलीं- किसी को सजा देना...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Fri, 29 Jul 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
रणवीर सिंह, जान्हवी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह बोल्ड फोटोशूट कराने के बाद से ही सुर्खियों में छाए हुए हैं। अभिनेता की तस्वीरें सामने आने के बाद से ही पूरा सोशल मीडिया दो गुटों में बट गया है। कुछ यूजर्स रणवीर सिंह को ट्रोल कर रहे हैं, तो कुछ उनका समर्थन कर रहे हैं। बॉलीवुड के कई सितारे भी रणवीर का समर्थन कर चुके हैं और अब इसमें एक और एक्ट्रेस का नाम जुड़ गया। हाल ही में जान्हवी कपूर ने रणवीर सिंह के फोटोशूट पर अपनी प्रतिक्रिया दी और उन्हें सपोर्ट किया।
2 of 4
जान्हवी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, जान्हवी कपूर एक इवेंट में पहुंची थीं। उस दौरान उनसे रणवीर सिंह के बोल्ड फोटोशूट को लेकर सवाल किया गया। इस पर जान्हवी ने कहा, 'मुझे लगता है कि यह एक कलात्मक स्वतंत्रता है और मुझे नहीं लगता कि किसी को भी उनकी कलात्मक स्वतंत्रता के लिए सजा देनी चाहिए।'
Delhi | I think it’s artistic freedom and I don’t think anyone should be penalised for their artistic freedom: Actor Janhvi Kapoor when asked about Ranveer Singh's nude photoshoot controversy pic.twitter.com/2AN6pYUOvY
जान्हवी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म 'गुडलक जेरी' रिलीज हुई। यह फिल्म साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा की फिल्म का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म को सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म हॉटस्टार पर रिलीज किया गया है। इसके अलावा जान्हवी वरुण धवन के साथ 'बवाल' में नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, रणवीर सिंह को कई लोगों का समर्थन मिल चुका है। अभिनेत्री विद्या बालन ने हाल में कहा था कि रणवीर पर केस करने वालों के पास शायद काम नहीं है इसलिए अपना समय इस पर खर्च कर रहे हैं। अगर आपको पसंद नहीं आ रहा है, तो आप तस्वीर हटा दें या फेंक दें। एफआईआर क्यों? विद्या के अलावा आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, मिलिंद सोमन, सुमोना चक्रवर्ती जैसे कई सितारे रणवीर का समर्थन कर चुके हैं। वहीं, कुछ ने रणवीर के सपोर्ट में बोल्ड फोटोशूट भी कराया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।