{"_id":"62ac3d5e428bb25cff51ec9b","slug":"good-luck-jerry-first-look-janhvi-kapoor-film-poster-out-movie-to-stream-on-ott-platform-disney-plus-hotstar-on-29-july","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Good Luck Jerry On OTT: पहले पोस्टर में सहमी हुई नजर आईं जाह्नवी कपूर, इस दिन ओटीटी पर आएगी फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Good Luck Jerry On OTT: पहले पोस्टर में सहमी हुई नजर आईं जाह्नवी कपूर, इस दिन ओटीटी पर आएगी फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना के बाद लोगों में ओटटी प्लेटफॉर्म को लेकर दिलचस्पी ज्यादा बढ़ी है। पैसा और टाइम दोनों बचाने के लिए लोग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कंटेट देखना ज्यादा पसंद करने लगे हैं। मेकर्स भी दर्शकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए ओटीटी पर एक से बढ़कर एक कंटेट रिलीज करते रहते हैं। आगामी फिल्मों की बात करें तो जाह्नवी कपूर के फैंस के लिए खुशखबरी है। उनकी फिल्म गुड लक जैरी बहुत जल्द ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। जाह्नवी कपूर की फिल्म के पोस्टर्स भी सामने आ चुके हैं। मेकर्स ने इसके दो पोस्टर्स रिलीज किए हैं।
2 of 4
जाह्नवी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने एलान कर दिया है कि ये फिल्म 29 जुलाई को इसी ओटीटी पर स्ट्रीम की जाएगी। गुड लक जैरी के पोस्टर की बात करें तो इसके पहले पोस्टर में जाह्नवी कपूर किसी टेबल के नीचे अपना चेहरा छिपाती नजर आ रही हैं। वहीं दूसरे पोस्टर में वह अपने हाथ में बंदूक पकड़े हैं। उनके चेहरे पर डर नजर आ रहा है। माथे पर बिंदी, खुले बाल और सूट पहने हुए वह एक सीधी-साधी लड़की के रूप में नजर आ रही हैं।
सीधी सी लड़की की ये कहानी है क्या, फैंस इस बात का इंतजार कर रहे हैं। डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा है- अपनी किस्मत बनाने निकली है जैरी, गुड लक नहीं बोलेंगे? इसके बाद उन्होंने बताया है कि ये फिल्म 29 जुलाई को ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। बता दें कि गुड लक जेरी एक थ्रिलर फिल्म है, जिसे सिद्धार्थ सेन द्वारा निर्देशित किया गया है। इस फिल्म में जाह्नवी के अलावा दीपक डोबरियाल, मीता वशिष्ठ, नीरज सूद और सुशांत लीड रोल में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
जाह्नवी कपूर
आनंद एल राय द्वारा निर्मित इस फिल्म की लगभग शूटिंग चंडीगढ़ और पंजाब में हुई है। इस फिल्म का पोस्टर जाह्नवी ने भी अपने अकाउंट से शेयर किया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर फिल्म मिली में भी नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह मिस्टर एंड मिसेज माही में एक बार फिर राजकुमार राव के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। इससे पहले दोनों रूही में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ वरुण शर्मा भी थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।