आधा साल बीत चुका है। कहा जा सकता है कि यह साल फिल्म इंडस्ट्री और बॉक्स-ऑफिस के लिहाज से काफी बेहतरीन नजर आ रहा है। कोविड 19 महामारी की दस्तक के बाद सिनेमा की दुनिया की धीमी हुई रफ्तार के बाद यह उछाल देखना वाकई सुखद है। फिल्म निर्माता एक के बाद एक ब्लॉकबस्टर फिल्म बना रहे हैं, जो बड़ी संख्या में दर्शकों को सिनेघारों तक आकर्षित कर पा रही हैं।शानदार अभिनेताओं और अलग कंटेंट वाली फिल्मों ने बॉक्स-ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन करके रिकॉर्ड बनाया है। इस लिस्ट में 'आरआरआर', 'केजीएफ चैप्टर 2', 'भूल भुलैया 2', 'कश्मीर फाइल्स' समेत कई नाम शुमार हैं। रिकॉर्ड कायम करने वाली यह फिल्में अगर आपने अब तक नहीं देखी हैं तो इन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं...
Top Movies 2022: ये हैं इस साल की सबसे ज्यादा बज क्रिएट करने वाली 07 फिल्में, नहीं देखीं तो ओटीटी पर देख डालिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'के.जी.एफ. चैप्टर 2'
प्रशांत नील के निर्देशन में बनी यह फिल्म इस साल की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इस फिल्म में दक्षिण अभिनेता यश मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। फिल्म में रॉकी (यश) की कहानी का दिखाई गई है, जो गरीबी से उठता है। आखिर में वह सोने की खान का राजा बन जाता है। यह फिल्म हिंदी, कन्नड़, तमिल, तेलुगू और मलयालम भाषाओं में रिलीज हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म जल्द ही 900 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा छूने वाली है। अब तक यह फिल्म 872.6 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।
'आरआरआर'
रामचरण और जूनियर एनटीआर इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। एस.एस. राजामौली की यह फिल्म ब्रिटिश राज के खिलाफ लड़ने वाले दो भारतीय क्रांतिकारियों, अल्लूरी सीताराम राजू (चरण) और कोमाराम भीम (जूनियर एनटीआर) के जीवन पर आधारित है। इस एक्शन ड्रामा फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर 784.2 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स और जी5 पर देख सकते हैं।
'द कश्मीर फाइल्स'
फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' 1990 के दशक के कश्मीर पर आधारित है। फिल्म में कश्मीरी पंडितों के पलायन और उसके बाद के हालातों को दिखाया गया है। फिल्म में अनुपम खेर, दर्शन कुमार, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी और अन्य सितारों ने अभिनय किया है। सिनेमाघरों पर तो इस फिल्म को बड़ी संख्या में दर्शक देखने के लिए जुटे ही, साथ ही ओटीटी पर भी इसने रिकॉर्ड बनाए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने करीब 331 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर इसे देख सकते हैं।
'विक्रम'
कमल हासन की फिल्म 'विक्रम' दो भाइयों की कहानी पर आधारित है, जिसमें एक गैंगस्टर बन जाता है और दूसरा पॉलिटिशियन। इस फिल्म ने बड़ी सफलता हासिल की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 300 करोड़ रुपेय की कमाई की है। यह फिल्म 08 जुलाई को ओटीटी मंच डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।