फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Richa Chaddha: महिलाओं को लेकर ऋचा चड्ढा ने फिर दिया बयान, कहा- महिला टेक्नीशियन होती हैं सेक्सिज्म की शिकार

Fri, 17 Jun 2022 12:44 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 17 Jun 2022 12:44 PM IST
विज्ञापन
Richa Chaddha Says Female technicians are victims of sexism on film sets
ऋचा चड्ढा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ऋचा चड्ढा की गिनती बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में की जाती है जो हर मुद्दे पर खुलकर आवाज उठाती हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में फिल्म का निर्माण भी शुरू कर दिया है। उन्होंने अली फजल के साथ मिलकर प्रोडक्शन कंपनी 'पुशिंग बटन' स्टूडियोज की शुरूआत की है। ज्यादातर अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाने वाली ऋचा चड्ढा का एक बयान इन दिनों चर्चा में है। उन्होंने कहा है कि केवल फिल्म इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि समाज में सेक्सिज्म (लिंगभेद) एक डिफॉल्ट नेचर बन चुका है। 

Richa Chaddha Says Female technicians are victims of sexism on film sets
ऋचा चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल उनसे एक इंटरव्यू में सवाल पूछा गया कि क्या फिल्म के सेट पर महिला टेक्नीशियन्स को किसी तरह के लिंगभेद का सामना करना पड़ता है। उन्होंने इसके जवाब में कहा कि हमारे समाज में लिंगभेद लोगों का नेचर बन चुका है। ये बहुत ही नेचरल है। आगे उन्होंने कहा कि वर्कप्लेस पर महिलाओं की ज्यादा भागीदारी से हम इसे कम कर सकते हैं। इसी तरह किसी भी परिवर्तन की शुरूआत होती है और मैं इसे करना चाहत हूं। बता दें कि अभिनेत्री अपने पहले प्रोडक्शन 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' के लिए महिला टीम की तलाश में हैं।

Richa Chaddha Says Female technicians are victims of sexism on film sets
ऋचा चड्ढा अली फजल - फोटो : सोशल मीडिया

'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' के निर्देशक सुची तलाटी इस प्रोडक्शन के लाइटिंग विभाग में 10 महिलाओं को ट्रेनिंग दे रहे हैं। इस संबंध में ऋचा का कहना है कि ट्रेनिंग के तहत महिलाओं को लाइटिंग इक्विपमेंट को हैंडल करना सिखाया जाएगा। लाइटिंग में महिलाओं की संख्या कम होने की वजह से ये कदम उठाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Richa Chaddha Says Female technicians are victims of sexism on film sets
ऋचा चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

ऋचा ने आगे बताया महिलाओं की ये ट्रेनिंग अंडरकरंट लैब नामक के तहत शुरू की गई है। इनमें से दो महिलाओं को डेब्यू प्रोडक्शन पर काम करने के लिए भी रखा जाएगा। आगे ऋचा ने कहा कि सिर्फ लाइटिंग विभाग में ही नहीं बल्कि अन्य विभागों में भी महिलाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी और उनकी भर्ती की जाएगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed