फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sai Pallavi: 'कश्मीरी पंडित-मॉब लिंचिंग' पर साई पल्लवी को मिल रहीं धमकियां, बजरंग दल ने कहा- माफी मांगो वरना...

Fri, 17 Jun 2022 11:56 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 17 Jun 2022 11:56 AM IST
विज्ञापन
Sai Pallavi: Bajrang Dal files case against Virata Parvam fame actress on her comment on vivek agnihotri the kashmir files religious persecution
बजरंज दल के निशाने पर आई साई पल्लवी - फोटो : social media

मशहूर साउथ अभिनेत्री साई पल्लवी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। कश्मीरी पंडितों को लेकर अपने विवादित बयान की वजह से हर तरफ साई पल्लवी की चर्चाएं जोरों पर हैं। उनके बयान के कारण देश में एक बार फिर हिंदू-मुस्लिम समुदायों के बीच तलवारें खिंच गई हैं। दरअसल, उन्होंने अपने दिए बयान में कश्मीरी पंडितों के पलायन की तुलना गौरक्षता से की थी, जिसकी वजह से नुपुर शर्मा के बाद सोशल मीडिया पर साई पल्लवी के लिए भड़काऊ ट्वीट्स और कमेंट्स वायरल हो रहे हैं। इतना ही नहीं वह अपने इस विवादित बयान के चलते सोशल मीडिया यूजर्स के साथ-साथ बजरंग दल के निशाने पर भी आ गई हैं। हाल ही में बजरंग दल ने साउथ अभिनेत्री के खिलाफ मुकदमा दायर किया है।

Sai Pallavi: Bajrang Dal files case against Virata Parvam fame actress on her comment on vivek agnihotri the kashmir files religious persecution
साई पल्लवी - फोटो : instagram

साई ने क्या कहा था?
साउथ की बहुचर्चित अभिनेत्री साई पल्लवी ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' में कश्मीरी पंडितों पर दिखाए गए अत्याचारों की तुलना मॉब लिंचिंग से की है। अभिनेत्री का कहना था कि "कश्मीर फाइल्स में दिखाया गया है कि कैसे उस समय कश्मीरी पंडितों को मार दिया गया था। यदि आप इस मुद्दे को एक धार्मिक संघर्ष के रूप में ले रहे हैं, तो हाल ही में एक उदाहरण था जहां एक मुस्लिम पर हमला किया गया था जब वह गायों को ले जाने वाला वाहन चला रहा था, और लोगों ने जय श्री राम का जाप किया। तो फिर क्या हुआ और अब क्या हो रहा है, इसमें अंतर कहां है?" इस बयान ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। यूजर्स दो भागों में बट गए हैं। जहां एक तरफ कुछ लोग साई पल्लवी का सपोर्ट कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ यूजर्स उनपर जमकर भड़क रहे हैं।

Sai Pallavi: Bajrang Dal files case against Virata Parvam fame actress on her comment on vivek agnihotri the kashmir files religious persecution
साई पल्लवी - फोटो : instagram/saipallavi.senthamarai

बजरंग दल के निशाने पर आई अभिनेत्री
साई के इसी बयान को लेकर बजरंग दल भाग्यनगर की ओर से हैदराबाद में अभिनेत्री के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर अपना कंप्लेंट लैटर साझा करते हुए लिखा, "बजरंगदल विद्यानगर जिला संयोजक अखिल सिंडोले जी और बालोपासना केंद्र प्रमुख अभिषेक कुर्मा ने सुल्तान बाजार पीएस में साई के खिलाफ मामला दर्ज किया।" अभिनेत्री की अपमानजनक टिप्पणियों के लिए, उन्होंने साई पल्लवी से पूरे देश, स्पेशली कश्मीरी हिंदुओं से माफी मांगने की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर वह ऐसा नहीं कर पाई तो आगे हालात और खराब होंगे। अब देखना यह है कि आगे अभिनेत्री की तरफ से इसपर क्या प्रतिक्रिया आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sai Pallavi: Bajrang Dal files case against Virata Parvam fame actress on her comment on vivek agnihotri the kashmir files religious persecution
साई पल्लवी - फोटो : instagram/saipallavi.senthamarai

इस फिल्म में काम कर रही हैं अभिनेत्री
इस समय साई पल्लवी, साउथ अभिनेता राणा दग्गुबाती के साथ अपनी नई फिल्म 'विराट पर्वम' का प्रचार कर रही हैं। फिल्म में, अभिनेत्री को तेलंगाना के एक नक्सली नेता से प्यार हो जाता है। यह नक्सली नेता का किरदार राणा द्वारा निभाया गया है। इन दोनों सितारों के साथ ही इस फिल्म में नंदिता दास, प्रियामणि, ईश्वरी राव, निवेथा पेथुराज, राहुल रामकृष्ण और नवीन चंद्र भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म सत्य घटनाओं पर आधारित है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed