{"_id":"5e15b72c8ebc3e87be2cfb2a","slug":"good-newwz-actor-akshay-kumar-will-make-film-on-depression-after-kushal-punjabi-suicide","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डिप्रेशन पर सिर्फ बातें ही नहीं करेंगे अक्षय कुमार, लोगों को फिल्म के जरिए जागरूक करने की तैयारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
डिप्रेशन पर सिर्फ बातें ही नहीं करेंगे अक्षय कुमार, लोगों को फिल्म के जरिए जागरूक करने की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: anand anand
Updated Wed, 08 Jan 2020 04:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Akshay Kumar
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिन्दी सिनेमा के खिलाड़ी कुमार अपनी फिल्म 'गुड न्यूज' की सफलता का जश्न मना रहे हैं। इसी फिल्म के प्रमोशन के दौरान अक्षय ने अवसाद (डिप्रेशन) को लेकर खुलकर बात ही थी। उन्होंने अपने सह-कलाकार रह चुके दिवंगत अभिनेता कुशल पंजाबी को लेकर बात की और अफसोस जताया कि लोगों पर इतना अवसाद भी हो सकता कि वह आत्महत्या जैसा बड़ा कदम उठा लें। लेकिन, वह इस मसले पर सिर्फ बातों से आगे बढ़कर भी कुछ करना चाहते हैं और इसके लिए उन्होंने अपने करीबी फिल्म निर्माताओं से बात भी की है।
2 of 4
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत के कई बड़े कलाकार आजकल अवसाद का शिकार हो रहे हैं। बड़ी बात तो यह है कि वह अपने मानसिक स्वास्थ्य पर खुल कर बात भी कर रहे हैं। कुछ लोग मानसिक रूप से अवसाद का इस कदर शिकार हुए हैं कि आत्महत्या तक करनी पड़ गई है। हाल ही में अक्षय कुमार जैसे कुछ बड़े अभिनेताओं की फिल्मों में साथ काम करने वाले अभिनेता कुशल पंजाबी ने आत्महत्या कर ली थी। उनकी हत्या का कारण गृह कलेश और काम न मिलने का मानसिक तनाव बताया गया है।
3 of 4
Akshay Kumar, Nupur Sanon
- फोटो : social media
अभिनेता अक्षय ने इस बारे में कहा, 'मैं इसके बारे में बात कर सकता हूं और यह काफी आसान भी है, क्योंकि हम नहीं जानते कि लोग इस समय कैसे दौर से गुजर रहे हैं। लेकिन मैं लोगों को सलाह दूंगा कि वे अपनी समस्याओं के बारे में बात करें और इन्हें दूर करने की कोशिश करें। कुछ लोग वास्तव में भाग्यशाली हैं कि वे इस समस्या का सामना करने के लिए पर्याप्त बहादुरी जुटा पाने में सक्षम हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Akshay Kumar
- फोटो : Social Media
इसके कुछ ही समय बाद अक्षय ने कुछ फिल्म निर्माता दोस्तों से बात की, और उन्हें अवसाद से निपटने के लिए किसी फिल्म का आईडिया देने को कहा। एक सूत्र के मुताबिक, 'अक्षय अपने करियर में कई सामाजिक पाबंदियों और समस्याओं से निपटने के लिए काम कर रहे हैं। यह केवल फिल्म और मनोरंजन उद्योग के लोगों के बारे में नहीं है जो अवसाद का सामना कर रहे हैं, इसमें सभी अन्य लोग भी हैं। अक्षय अब अवसाद पर फिल्म बनाना चाहते हैं, क्योंकि देश भी विभिन्न मुद्दों के कारण तनाव से गुजर रहा है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।