फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नंदा और सागरिका के जन्मदिन से दीपिका के जेएनयू पहुंचने तक, ये हैं मनोरंजन जगत की पांच खबरें

Wed, 08 Jan 2020 03:55 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 08 Jan 2020 03:55 PM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone JNU Visit to Nanda Sagarika Ghatge birthday top 5 bollywood news
Sagarika, Deepika and Nanda - फोटो : twitter

अभिनेत्री नंदा और सागरिका घटगे का आज है जन्मदिन


बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस नंदा का जन्म 8 जनवरी 1939 को हुआ था। नंदा अपने दौर की बेहद खूबसूरत और लाजवाब अदाकारा थीं। जब बॉलीवुड में नंदा ने काम करना शुरू किया था तो उनकी छवि 'छोटी बहन' वाली बन गई थी। क्योंकि पांच साल की उम्र से ही उन्होंने हीरो की छोटी बहन के रोल करने शुरू कर दिए थे। वहीं सागरिका शाहरुख खान के साथ फिल्म 'चक दे इंडिया' में काम कर चुकीं सागरिका घटगे 8 जनवरी को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करती हैं। सागरिका ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर जहीर खान से शादी की है । शादी के बाद सागरिका ने फिल्मों से दूरी बना ली।

इस अभिनेत्री ने मजबूरी में किया फिल्मों में काम, जवाहरलाल नेहरू से मिला था विशेष पुरस्कार

शाही खानदान से ताल्लुक रखती हैं सागरिका घटगे, जहीर खान से गुपचुप रचाई थी शादी

Deepika Padukone JNU Visit to Nanda Sagarika Ghatge birthday top 5 bollywood news
Bimal Roy - फोटो : Social Media

आज है बिमल रॉय की डेथ एनिवर्सरी
जब कान फिल्म फेस्टिवल का आज के निर्देशकों की तरह फिल्ममेकर अपनी ब्रांडिंग के लिए इस्तेमाल नहीं किया करते थे, उस दौर में बिमल रॉय ने कान जीत लिया था। संजय लीला भंसाली आज भी किसी नई हीरोइन का चयन करते हैं तो उसे बंदिनी, सुजाता और परिणीता देखने की सलाह देते हैं। हिंदी सिनेमा की नायिका को दमदार पहचान देने वाले निर्देशकों में बिमल रॉय का नाम पहले नंबर पर आता है। 11 फिल्मफेयर पुरस्कार, दो राष्ट्रीय पुरस्कार और कान फिल्म महोत्सव में अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाले बिमल रॉय ने पुनर्जन्म की कहानी पर मधुमती बनाई और इस फिल्म ने इतने पुरस्कार जीते कि करीब चार दशक तो कोई उनके पास भी नहीं फटक पाया। उनकी पुण्यतिथि पर आइए कोशिश करते हैं उनके निर्देशन का तिलिस्म समझने की, उनकी पांच कालजयी फिल्मों के सहारे।

विशेष: बिमल रॉय की ये फिल्में हैं भंसाली की हीरोइनों का पहला सबक, गुलजार से लिखवाया था ये हिट गाना

Deepika Padukone JNU Visit to Nanda Sagarika Ghatge birthday top 5 bollywood news
जेएनयू में दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

जेएनयू पहुंचीं दीपिका पादुकोण, आइशी घोष से की मुलाकात
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हाल फिलहाल में अपनी अपकमिंग फिल्म 'छपाक' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। लेकिन इस बीच दीपिका दिल्ली में जेएनयू पहुंचीं और विरोध कर रहे छात्रों का समर्थन किया है। वहीं दीपिका ने जेएनयू छात्र संघ (JNUSU) अध्यक्ष आइशी घोष से भी मुलाकात की, जो हिंसा में जख्मी हो गई थीं।

VIDEO: जेएनयू पहुंचीं दीपिका पादुकोण, आइशी घोष से की मुलाकात, जय भीम के लगे नारे

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone JNU Visit to Nanda Sagarika Ghatge birthday top 5 bollywood news
Anurag Kashyap and Chhapaak film poster - फोटो : twitter

दीपिका की फिल्म 'छपाक' के बायकॉट पर बोले अनुराग कश्यप
दीपिका पादुकोण के JNU यूनिवर्सिटी में पहुंचकर स्टूडेंट्स का समर्थन करने के साथ ही वे सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गईं। भाजपा प्रवक्ता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने उन्हें टुकड़े-टुकड़े गैंग और अफजल गुरु गैंग का समर्थक बता दिया और सोशल मीडिया पर ऐलान किया कि वे दीपिका की आने वाली फिल्म 'छपाक' का बहिष्कार करेंगे हालांकि इसके तुरंत बाद ही मशहूर निर्देशक अनुराग कश्यप ने दीपिका की फिल्म का समर्थन करने का फैसला किया है।

दीपिका के JNU पहुंचते ही 'छपाक' का हो रहा विरोध, समर्थन में उतरा बॉलीवुड जानें किसने क्या किए ट्वीट

विज्ञापन
Deepika Padukone JNU Visit to Nanda Sagarika Ghatge birthday top 5 bollywood news
Raghu Ram, Natalie De Lucio - फोटो : social media

'रोडीज' फेम रघु राम बने पिता, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म
रोडीज फेम रघु राम ने अपनी गर्लफ्रेंड नताली डी लुसियो ने दिसंबर 2018 से शादी की थी। दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे। शादी को एक साल बाद अब दोनों एक बेबी बॉय के माता-पिता बन गए हैं। जी हां नताशा ने बेबी बॉय को जन्म दिया है। बीते साल अगस्त में रघु और नताशा ने प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक नताशा ने सोमवार को बेटे को जन्म दिया है। रघु ने बताया मां और बेटा दोनों स्वस्थ और सुरक्षित हैं।

रोडीज फेम रघु राम बने पिता, शादी के एक साल पूरे होते ही पत्नी नताली ने बेटे को दिया जन्म

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed