{"_id":"5e15ac928ebc3e87b679975a","slug":"gulzar-talk-about-her-daughter-meghna-gulzar-film-chhapaak","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गुलजार ने मेघना के लिए जताया लाड, बोले 'मैंने हर स्क्रिप्ट से पहले मेघना को चुना'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गुलजार ने मेघना के लिए जताया लाड, बोले 'मैंने हर स्क्रिप्ट से पहले मेघना को चुना'
Wed, 08 Jan 2020 03:49 PM IST
भावना शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 08 Jan 2020 03:49 PM IST
विज्ञापन
गुलजार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक पिता के रूप में गुलजार अपनी बेटी मेघना गुलजार का हमेशा से पूरा सहयोग करते रहे हैं। इस बार फिर से वह मेघना की फिल्म 'छपाक' में गीतकार की भूमिका अदा कर रहे हैं। अपनी बेटी के प्रति लगाव को जाहिर करते हुए वह कहते हैं कि मैंने किसी भी पटकथा से पहले अपनी बेटी की चुना है।
gulzar
- फोटो : Social Media
वह आगे कहते हैं, 'मैं बहुत ही चुनिंदा हूं क्योंकि मैं अपने हर प्रोजेक्ट के लिए कुछ नया और अलग करना चाहता हूं। छपाक की कहानी सबसे असाधारण कहानियों में से एक है। इसमें गानों के लिए जगह बनाना बहुत ही मुश्किल था, लेकिन मेघना ने अपनी दृष्टि से इसे सरल बना दिया। यह आसान नहीं था, लेकिन इसकी पटकथा बहुत ही प्रेरणादायी थी।'
विक्रांत मैसी, मेघना गुलजार और दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
मेघना की तारीफ करते हुए गुलजार कहते हैं, 'मैं उसे सामाजिक रूप से जागरूक होने के लिए पूरे अंक देता हूं। वह अपनी फिल्मों के माध्यम से समाज को अच्छा संदेश दे रही है। दृढ़ विश्वास और साहस के बिना कोई भी ऐसा कर सकने में सक्षम नहीं है। यह एक ऐसा गुण है जो कभी किसी से उधार नहीं लिया जा सकता। यह तो इंसान के अंदर स्वतः ही उत्पन्न होता है। वह किसी को अपनी पटकथा छूने भी नहीं देती। मेघना समय के साथ चल रही है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Meghna Gulzar
- फोटो : amar ujala, mumbai
वह दीपिका की सराहना करते हुए कहते हैं, 'दीपिका एक शानदार कलाकार हैं। वह इस साल राष्ट्रीय फिल्म अवार्ड की हकदार हैं।' लोगों की आम धारणा यह है कि संगीत और गीतों की गुणवत्ता हिंदी फिल्मों में पिछले कुछ वर्षों में खराब हुई है, वहीं गुलजार का मानना है कि यह तो समय के साथ विकसित हो रहा है। वह कहते हैं, 'हम नए समय में पुरानी भाषा का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। जिंदगी के साथ संगीत में बदलाव आते रहते हैं। धुन में सिर्फ बदलाव आए हैं। हम ये कैसे कह सकते हैं कि इसने पुराने संगीत को पीछे छोड़ दिया है? दोनों का अपना अलग स्थान है।'
विज्ञापन
gulzar
फिलहाल, जस्ट मैरिड, तलवार और राजी के बाद गुलजार, अपनी बेटी मेघना की निर्देशित की गई हर फिल्म में एक गीतकार की भूमिका में नजर आए हैं। यह फिल्म तेजाब हमले की पीड़ित महिलाओं पर केंद्रित है। हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इस फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं।