फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शर्लिन सहित बॉलीवुड के इन पांच सितारों का भी दुबई में है शाही बंगला, कीमत करोड़ों में

Wed, 08 Jan 2020 03:47 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 08 Jan 2020 03:47 PM IST
विज्ञापन
Shahrukh Khan to Shilpa Shetty 5 Bollywood celebrities flat in Dubai
Shilpa, Sherlyn Chopra and Shahrukh Khan - फोटो : file photo

बोल्ड तस्वीरों की वजह से ज्यादा सुर्खियों में रहने वाली अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने हाल ही में एक घर खरीदा। शर्लिन ने यह घर दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग में बुर्ज खलीफा में खरीदा है। इस बात का खुलासा खुद शर्लिन ने इंटरव्यू में किया। शर्लिन ने इंटरव्यू में बताया कि फ्लैट लेने के लिए मुझे दोस्त ने समझाया जिसके बाद मैंने बुर्ज खलीफा में फ्लैट लिया। हालांकि शर्लिन एक मात्र ऐसी अभिनेत्री नहीं हैं जिन्होंने दुबई में प्रॉपर्टी खरीदी हो। जानिए ऐसे सितारों के बारे में जिनका दुबई में खुद का बंगला है। 

Shahrukh Khan to Shilpa Shetty 5 Bollywood celebrities flat in Dubai
Shahrukh Khan - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

शाहरुख खान
अंग्रेजी वेबसाइट bayut.com में छपी रिपोर्ट के अनुसार शाहरुख खान का दुबई में शानदार बंगला है। इस बंगले में छह बेडरूम हैं। यह बंगला दुबई के पाम जुमेरह जगह पर स्थित है। यह दुबई का पॉश इलाका है। शाहरुख जब भी अपने परिवार के साथ दुबई आते हैं तो यहीं पर रुकते हैं। हाल ही में शाहरुख का जन्मदिन दुबई में खास अंदाज में मनाया गया। इस खास दिन पर बुर्ज खलीफा पर शाहरुख का नाम लिखकर उन्हें बधाई दी गई थी।

Shahrukh Khan to Shilpa Shetty 5 Bollywood celebrities flat in Dubai
Shilpa Shetty and Raj Kundra - फोटो : instagram

शिल्पा शेट्टी 
शिल्पा शेट्टी के लिए भी दुबई कोई नहीं जगह नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि शिल्पा का भी बुर्ज खलीफा में फ्लैट था। शिल्पा को यह तोहफा उनके पति राज कुंद्रा ने शादी की सालगिरह पर साल 2010 में दिया था। रिपोर्ट के मुताबिक शिल्पा ने अब उस फ्लैट को बेचकर पाम जुमेरह में बंगला खरीदा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahrukh Khan to Shilpa Shetty 5 Bollywood celebrities flat in Dubai
Aishwarya Abhishek - फोटो : instagram

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय
बच्चन खानदान का भी एक बंगला दुबई में है। अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक अभिषेक और ऐश्वर्या का सेंचुरी फॉल्स जुमेराह गोल्फ एस्टेट में बंगला है। इस बंगला रिसॉर्ट स्टाइल में बना है। इन दोनों ने इस बंगले को साल 2013 में खरीदा था। 

फराह खान ने आठ साल छोटे शिरीष से की थी शादी, जानें कैसे शुरू हुई थी इनकी लव स्टोरी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed