जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में हुई हिंसा के बाद देशभर में प्रदर्शन हो रहा है। छात्रों के इस विरोध प्रदर्शन को फिल्मी हस्तियों का भी साथ मिला। यहां तक कि फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) भी सात जनवरी की देर शाम जेएनयू कैंपस पहुंचीं। दीपिका ने हिंसा के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन में शामिल हुईं और अपना विरोध जताया। दीपिका के विरोध प्रदर्शन में पहुंचने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी आने वाली फिल्म 'छपाक' का विरोध हो रहा है। जिसके बाद सिनेमाजगत के नामचीन सितारे दीपिका के समर्थन में उतर आए हैं।
दीपिका के JNU पहुंचते ही 'छपाक' का हो रहा विरोध, समर्थन में उतरा बॉलीवुड जानें किसने क्या किए ट्वीट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपिका के इस कदम के बाद भाजपा प्रवक्ता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया कि वे दीपिका फिल्म 'छपाक' का बहिष्कार करेंगे। इसके बाद से बॉलीवुड सितारे दीपिका के समर्थन में उतर आए हैं। मशहूर निर्देशक अनुराग कश्यप ने दीपिका की फिल्म का समर्थन करते हुए ट्वीट किया। अनुराग ने लिखा- 'महिला हमेशा से ही ताकतवर थी, है और रहेगी। छपाक का पहला दिन सारे शो। वो सभी लोग जो हिंसा के खिलाफ खड़े हैं उन्हें फिल्म के टिकट बुक कराने चाहिए। साथ ही लोगों को दिखा देना चाहिए। मूक बयान देने का समय आ गया है जो सबसे ज्यादा मारक साबित होगा।'
The female of the species is, and was, and will always be the strongest of the two #DeepikaPadukone . Chhapak first day all shows . Let’s all those who stand against the violence go to @bookmyshow and show them. Make our silent statement which will be the loudest .
अनुराग ने दूसरे ट्वीट में लिखा- 'ये नहीं भूलना चाहिए कि दीपिका इस फिल्म की निर्माता भी हैैं। उन्होंने ज्यादा रिस्क उठाया है। मेरे दिल में दीपिका के लिए बेहद इज्जत है।' अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने दीपिका के इस कदम की सराहना की। स्वरा ने हाथ जोड़ने वाला इमोजी बनाया और लिखा-' यह बहुत अच्छा है दीपिका पादुकोण।'
Let’s not forget she is also the producer of the films .. stakes are even higher . Mad respect for @deepikapadukone https://t.co/y5CPzSEedU Good on you @deepikapadukone 🙌🏾🙌🏾🙌🏾🙌🏾🙏🏿🙏🏿🙏🏿🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
'छपाक' फिल्म में दीपिका के साथ मुख्य किरदार में नजर आने वाले अभिनेता विक्रांत मेस्सी ने भी दीपिका का समर्थन किया। विक्रांत ने दीपिका के जेएनयू कैंपस वाली तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा- 'गर्व महसूस हो रहा है।' अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने दीपिका का समर्थन करते हुए दिल वाला इमोजी बनाया और लिखा- 'शाबाश'।
❤️ swells with pride. #JNUViolence @deepikapadukone pic.twitter.com/yNnZC3ENse Brava @deepikapadukone ❤️!
संगीतकार और गायक विशाल ददलानी ने भी ट्वीट किया। विशाल ने लिखा- 'दीपिका पादुकोण को पूरा समर्थन और शुक्रिया.. साहस दिखाने के लिए क्योंकि सिनेमाजगत में कई हस्तियां ऐसा नहीं कर पाती हैं। जो छपाक फिल्म का बहिष्कार करने का ट्रेंड करवा रहे हैैं वो बहादुर महिला को नहीं रोक सकते। छपाक ब्लॉकबस्टर साबित होगी।'
Full support and thanks to @deepikapadukone for showing courage that a LOT of people from Bollywood don't.
Those downtrending #Chhapaak, you have already lost! Your petty hatred CANNOT stop brave women! #ChhapaakIsABLOCKBUSTER ! Mark my words, and trend THAT!