फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुफ्त बांटी जा रही हैं अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी' की टिकट, दीपिका पादुकोण बनीं वजह

Wed, 08 Jan 2020 03:46 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 08 Jan 2020 03:46 PM IST
विज्ञापन
BJP leaders distributing free tickets of Taanaji The Unsung Warrior for Boycott Chhapaak
Ajay Devgn, Deepika Padukone - फोटो : amar ujala

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री और अजय देवगन की पत्नी काजोल भी दिखाई देंगी। ऐसे में काजोल और अजय फिल्म देवगन फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कुछ नेताओं ने इस फिल्म की फ्री में टिकट बांटने का फैसला किया है। 

BJP leaders distributing free tickets of Taanaji The Unsung Warrior for Boycott Chhapaak
Tanhaji The Unsung Warrior - फोटो : social media

भाजपा नेताओं ने तानाजी: द अनसंग वॉरियर की फ्री में टिकट बांटने का फैसला अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की वजह से लिया है। दरअसल, मंगलवार रात को अभिनेत्री दीपिका पादुकोण दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) कैंपस में पहुंची। यहां उन्होंने कैंपस में छात्रों और शिक्षकों के साथ हुई हिंसा की आलोचना की। विश्वविद्यालय में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी छात्रों के समर्थन में पहुंची, लेकिन जेएनयू छात्रों के प्रदर्शन में शामिल होना दीपिका को भारी पड़ा। यहीं वजह से जेएनयू में जाते ही सोशल मीडिया पर उनकी आने वाली फिल्म छपाक का विरोध होने लगा। 

BJP leaders distributing free tickets of Taanaji The Unsung Warrior for Boycott Chhapaak
Chhapaak - फोटो : Twitter

इतना ही नहीं जेएनयू में दीपिका पादुकोण के जाने पर कई भाजपा नेताओं ने उनकी सोशल मीडिया के जरिए आलोचना की। भाजपा नेताओं ने #BoycottChhapaak के जरिए दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्म छपाक का विरोध किया। भाजपा नेता तेजिंदर सिंह बग्गा ने ट्वीट कर दीपिका पादुकोण और उनकी फिल्म छपाक का बहिष्कार करने की बात कही। उन्होने कहा कि, 'टुकड़े-टुकड़े गैंग और अफजल गैंग का समर्थन करने पर अगर आप दीपिका पादुकोण की फिल्मों का बहिष्कार करेंगे, तो रीट्वीट करें।' अब तेजिंद्र सिंह बग्गा ने दीपिका की छपाक फिल्म का विरोध करने की वजह से अजय देवगन की फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर की फ्री में टिकट देने का फैसला किया है। 
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
BJP leaders distributing free tickets of Taanaji The Unsung Warrior for Boycott Chhapaak
Deepika Padukone film Chhapaak - फोटो : twitter

भाजपा नेता तेजिंदर सिंह बग्गा बुधवार को #TanhajiChallenge के जरिए इस फिल्म की टिकट फ्री में देने का फैसला किया है। ये चैलेंज आगे बढ़ाते हुए उन्होंने भाजपा के अन्य नेताओं को भी ऐसा करने के लिए कहा है कि वह भी इस फिल्म के टिकट लोगों को मुफ्त में बांटे। तेजिंदर सिंह बग्गा के इस चैलेंज को भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपुर शर्मा ने भी स्वीकार किया और फ्री में तानाजी: द अनसंग वॉरियर की टिकट बांट रही हैं। इनके अलावा कई सोशल मीडिया यूजर्स ने भी भाजपा नेताओं के #TanhajiChallenge को स्वीकार किया है। 
 



 

 

विज्ञापन
BJP leaders distributing free tickets of Taanaji The Unsung Warrior for Boycott Chhapaak
Tanhaji - फोटो : amar ujala, mumbai

आपको बता दें कि अजय देवगन की तानाजी: द अनसंग वॉरियर और दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक एक ही दिन सिनामघरों में रिलीज हो रही है। जिसके कारण भाजपा नेताओं ने तानाजी: द अनसंग वॉरियर की फ्री में टिकट बांटने का फैसला किया है। गौरतलब है कि फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर मशहूर मराठा योद्धा तानाजी मालुसरे की जिंदगी से प्रेरित है। तानाजी मशहूर मराठा साम्राज्य में छत्रपति शिवाजी के सेनापति थे। 17वीं सदी की कहानी कहती इस फिल्म में अजय देवगन और काजोल के साथ सैफ अली खान की मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। ये फिल्म 10 जनवरी को रिलीज हो रही है। तानाजी: द अनसंग वॉरियर अजय देवगन के करियर की 100वीं फिल्म है।


पढ़ें: जेएनयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन में शामिल होना दीपिका को पड़ा भारी ?
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed