फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rashmika Mandanna: विजय देवरकोंडा के साथ मालदीव में हैं रश्मिका मंदाना? फैंस के हाथ लगा बड़ा सबूत

Sun, 09 Oct 2022 06:57 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 09 Oct 2022 06:57 PM IST
विज्ञापन
GoodBye Actress Rashmika Mandanna Maldives photo goes viral on Social media
रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया

रश्मिका मंदाना इन दिनों फिल्म 'गुडबाय' के अलावा अपनी छुट्टियों की वजह से भी सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल, हाल ही में एक्ट्रेस को एयरपोर्ट पर देखा गया था। इसके कुछ समय बाद ही विजय देवरकोंडा को भी वहीं देखा गया था। यही वजह है कि फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों एक साथ छुट्टियां एंजॉय करने गए हैं। इस बीच बीते दिन एक्ट्रेस ने अपनी एक ऐसी तस्वीर पोस्ट की जिससे फैंस के हाथ बड़ा सुराग लग गया।


Bollywood Gossips: जब शादी के लिए नौशाद को बोलना पड़ा था झूठ, संगीतकार नहीं दर्जी बन रचाया था ब्याह

GoodBye Actress Rashmika Mandanna Maldives photo goes viral on Social media
रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर एक फैन से रश्मिका और विजय की तस्वीरें शेयर की हैं और दावा किया है कि रश्मिका इन दिनों विजय के साथ वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। उनके प्रशंसक का कहना है कि विजय ने उड़ान भरने से पहले एयरपोर्ट पर जो चश्मा पहना था छुट्टियां मनाती रश्मिका वही चश्मा पहने पोज दे रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Rashmika Mandanna (@rashmika_mandanna)

GoodBye Actress Rashmika Mandanna Maldives photo goes viral on Social media
रश्मिका मंदाना, विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि रश्मिका ने अपनी यह तस्वीर कल यानी शनिवार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। यह फोटो मालदीव की है। इसमें रश्मिका पूल के किनारे फ्लोरल ड्रेस में सनग्लास पहने नजर आ रही हैं। गौरतलब है कि दोनों एक साथ सबसे पहले फिल्म 'गीता गोविंदम' में नजर आए थे। बॉक्स ऑफिस पर यह  फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इसके बाद दोनों ने डियर कॉमरेड में भी काम किया। यह पहला मौका नहीं है जब रश्मिका और विजय के अफेयर की चर्चा हो रही है। इससे पहले भी कई बार दोनों को लेकर दावे किए जा चुके हैं। हालांकि विजय और रश्मिका हमेशा से एक दूसरे को अच्छे दोस्त ही बताते रहे हैं।
Urfi Javed: उर्फी जावेद ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बोल्ड सीन के लिए मना करने पर निर्माता ने भेज दिए थे गुंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
GoodBye Actress Rashmika Mandanna Maldives photo goes viral on Social media
रश्मिका मंदाना, विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया

दोनों ही सितारों ने हाल ही में बॉलीवुड में डेब्यू भी किया है। विजय ने पुरी जगन्नाथ की फिल्म 'लाइगर' से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा तो वहीं, रश्मिका ने बीते शुक्रवार (7 अक्तूबर) को बिग बी के साथ 'गुडबाय' से हिंदी फिल्मों में अपनी शुरुआत की है। इस फिल्म के बाद रश्मिका मिशन मजनू और एनिमल में भी नजर आने वाली हैं।
Anjali Arora: अपने सजना के लिए सजीं अंजलि अरोड़ा! कातिल अदाएं देख फैंस हुए घायल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed