दिसंबर न सिर्फ साल का आखिरी महीना होता है, बल्कि बॉलीवुड के लिए अपना रिकॉर्ड कार्ड चेक करने का भी महीना होता है। कौन सी फिल्म हिट रहीं, किसने कितना कलेक्शन किया और किसने कब्जा कर लिया गूगल की सर्च लिस्ट में नंबर एक की कुर्सी पर! आज गूगल ने अपनी सर्च लिस्ट जारी की है, इसके मुताबिक किंग खान शाहरुख खान अपनी बादशाहत कायम रखने में कामयाब रहे हैं। शाहरुख की फिल्म 'जवान' गूगल सर्च लिस्ट में नंबर वन पर आई है। और कौन सी फिल्में इस लिस्ट में शामिल हुईं? आइए जानते हैं...
Google Search 2023: इस साल गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गईं ये फिल्में, शाहरुख खान ने मारी बाजी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'जवान'
सबसे पहले बात करते हैं नंबर वन पोजीशन पर आयी फिल्म 'जवान' की। शाहरुख खान और नयनतारा के अभिनय से सजी इस फिल्म को न सिर्फ भारत में, बल्कि भारत के बाहर भी बेहद पसंद किया गया है। देशभक्ति पर आधारित इस फिल्म में शाहरुख देश के ज्वलंत मुद्दों को उठाते नजर आए। फिल्म में दीपिका पादुकोण ने भी गेस्ट-रोल किया गया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
'गदर 2'
'गदर 2' इस साल की सबसे बड़ी हिट्स में से एक हिट रही है। गदर 2 ने न सिर्फ सन्नी देओल के डूबते करियर को नई ऊंचाइयां दीं, बल्कि अमीषा पटेल के खत्म हो चुके करियर में जान फूंकने का काम किया है। बता दें 'गदर 2', 'गदर एक प्रेम कथा' जो 2001 में आयी थी, उसी की सीक्वल है। ये फिल्में अपने वक्त की सुपर-डुपर फिल्म में शुमार होंगी।
'ओपेनहाइमर'
यह 'ओपेनहाइमर' निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक है और गूगल सर्च लिस्ट में ये फिल्म तीसरे नंबर पर काबिज हैं। 'ओपेनहाइमर' दुनिया भर में इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है। ये फिल्म भौतिक वैज्ञानिक जे. रॉबर्ट ओपेनहाइमर पर आधारित है, जिन्होंने अमेरिका के लिए परमाणु बम बनाया था। फिल्म में 'ओपेनहाइमर' में 'ओपेनहाइमर' किरदार आयरिश अभिनेता किलियन मर्फी ने निभाया है।
Animal: फिल्म में रणविजय की किस अच्छाई से जोया को होता है प्यार? तृप्ति ने खुलासा कर कहा- कोई ऐसा मतलब नहीं था
'आदिपुरुष'
फिल्म 'आदिपुरुष' इस लिस्ट में चौथे नंबर पर आई है। रामायण पर आधरित इस फिल्म में साउथ सुपर स्टार प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान ने प्रमुख भूमिका निभाई है। 'आदिपुरुष' अपने विवादित डायलॉग और रावण के खिलंदड़े लुक्स की वजह से चर्चा में रही। बता दें कि इसके डायलॉग मनोज मुंतशिर ने लिखे।
Rohit Jugraj Interview: आंखों में थकान, जेब में टूथब्रश और सामने राम गोपाल वर्मा, जानिए, फिर क्या हुआ...