एक्टर्स पर गुंडों ने किया हमला
फिल्म सेट पर गुंडों का हमला और नुसरत जहां की शादी समेत मनोरंजन जगत की ये हैं बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंदन की सड़कों पर अनुष्का और विराट
वर्ल्ड कप मैच के दौरान अनुष्का शर्मा टीम इंडिया के कप्तान और पति विराट कोहली को सपोर्ट करने लंदन पहुंची हैं। दोनों लंदन की सड़कों पर घूमते हुए देखे गए। विराट के फैन पेज ने ये तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा- 'लंदन के ओल्ड बॉन्ड स्ट्रीट पर आज एक साथ विराट और अनुष्का।'
पढ़ें: लंदन की सड़कों पर विराट के साथ घूमती दिखीं अनुष्का, एक्ट्रेस का दिखा नया लुक
बंगाली फिल्मों की एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद नुसरत जहां बिजनेसमैन निखिल जैन के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। नुसरत जहां ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी की तस्वीर शेयर की है। डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए नुसरत जहां ने तुर्की को चुना। शादी में नुसरत जहां के करीबी रिश्तेदार और दोस्त पहुंचे थे।
नुसरत जहां ने बिजनेसमैन निखिल जैन संग रचाई शादी, देखें हल्दी से फेरों तक का वेडिंग एलबम
सुष्मिता सेन की भाभी का गृह प्रवेश
सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन की शादी पिछले दिनों धूमधाम से गोवा में हुई। राजीव ने एक्ट्रेस चारू असोपा संग सात फेरे लिए। शादी के फंक्शन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं। अब चारू असोपा के गृह प्रवेश की तस्वीरें और वीडियोज सामने आए हैं। इस दौरान सुष्मिता की मां ने चारू की आरती उतारी और नई नवेली बहू का गृह प्रवेश कराया।
पढ़ें:- सुष्मिता सेन की मां ने आरती उतारकर नई नवेली दुल्हन चारू असोपा का कराया गृह प्रवेश, देखिए वीडियो
शोएब इब्राहिम का जन्मदिन आज
सीरियल ससुराल सिमर का में प्रेम के किरदार में नजर आए एक्टर शोएब इब्राहिम आज यानी 20 जून को जन्मदिन मना रहे हैं। शोएब इब्राहिम ने पिछले साल 23 फरवरी को दीपिका कक्कड़ से शादी की थी। ससुराल सिमर का सीरियल के सेट पर दीपिका और शोएब की दोस्ती हुई। शोएब शो में सिमर के पति प्रेम का किरदार निभाते थे।
पढ़ें: शादी के बाद दीपिका का हाथ पकड़कर शोएब ने की थी घर में एंट्री, देखें कपल का वेडिंग एल्बम