हिंदी सिनेमा के फिल्म निर्माता और निर्देशक बी आर चोपड़ा के 80 के दशक के अंत में आए धारावाहिक 'महाभारत' ने लॉकडाउन के इस दौर में टीवी दर्शकों के बीच में खूब धूम मचाई है। इस दौरान दर्शकों को इस शो के बारे में कई ऐसी घटनाओं के बारे में भी पता चला जो इस शो की शूटिंग के दौरान इसके सेट पर हुई होंगी। अब शो के बारे में एक नई बात पता चली है कि अर्जुन के बेटे अभिमन्यु के किरदार के लिए फिल्म अभिनेता गोविंदा और चंकी पांडे ने भी ऑडिशन दिया था।
2 of 5
रीयूनियन विद आरजे अनमोल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
भारतीय रेडियो की दुनिया के जाने माने आरजे अनमोल अपने सोशल मीडिया पर एक नई डिजिटल सीरीज 'रीयूनियन विद आरजे अनमोल' की शुरुआत करने जा रहे हैं जिसमें वह पुराने समय के धारावाहिकों और फिल्मों के कलाकारों को इकट्ठा लाकर उनसे बातचीत करेंगे। कमाल की बात तो यह है कि उनके इस डिजिटल शो का शुभारंभ बीआर चोपड़ा के शो 'महाभारत' के कलाकारों के साथ होने जा रहा है जो इस शो में शूटिंग के दौरान के अपने अजीब अनुभव और अनसुने तथ्य साझा करेंगे।
भारत में लॉकडाउन की शुरुआत होने के साथ ही धारावाहिक महाभारत के बारे में बहुत सी ऐसी चीजें लोगों को पता चल चुकी हैं जो पर्दे के पीछे हुई होंगी। महाभारत के कलाकारों के साथ इस शो में भी कुछ ऐसे तथ्यों का पर्दाफाश होगा और कुछ ऐसे नए किस्से सुनने को मिलेंगे जो इस शो की शूटिंग और इसकी कास्टिंग के दौरान हुए होंगे। जैसे कि इस धारावाहिक में द्रौपदी के किरदार के लिए जूही चावला ने भी ऑडिशन दिया था।
4 of 5
चंकी पांडे, गोविंदा, आंखे
- फोटो : indiatimes
इसके अलावा शो में अर्जुन के पुत्र अभिमन्यु के किरदार के लिए गोविंदा और चंकी पांडे ऑडिशन दे चुके थे। वह बात अलग है कि इन लोगों को इस शो में काम नहीं मिला। अपने इस शो के बारे में अनमोल ने कहा, 'मैंने इस शो को शुरू करने का विचार कुछ सालों पहले बनाया था। लेकिन, रेडियो और टीवी के बीच में सामंजस्य बैठाने और इस शो को शुरू करने में मुझे दिक्कत हो रही थी।'
5 of 5
अमृता राव और आरजे अनमोल
- फोटो : सोशल मीडिया
आगे अनमोल ने कहा, 'शुक्र है कि लॉकडाउन के समय में मुझे कुछ प्रतिष्ठित टीवी शो के कलाकारों को साथ लाने का मौका मिला और मैंने उनके साथ उनके शो के बारे में बातचीत की। यह ठीक वैसा ही था जैसे स्कूल या फिर कॉलेज के लोग सालों बाद कहीं मिलते हैं। कुछ लोग तो ऐसे हैं जो एक दूसरे को पूरे 25 साल बाद देख रहे हैं।'
पढ़ें: सुशांत के निधन के बाद यूं ही नहीं छिड़ी नेपोटिज्म पर बहस, कुछ सालों में ही धड़ाधड़ लॉन्च हुए ये स्टार किड्स