फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

11 सालों से कहां गायब थी 'लाल दुपट्टे' वाली ये हीरोइन, खुद ही खोला राज

Mon, 19 Jun 2017 03:48 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा Updated Mon, 19 Jun 2017 03:48 PM IST
विज्ञापन
govinda heroine ritu shivpuri to comeback on television show iss pyaar ko kya naam doon 3
गोविंदा की हिट फिल्म 'आंखें' तो आपको याद ही होगी। इस फिल्म में उनके साथ लीड रोल निभाया था रितु शिव पुरी ने । फिल्म का 'लाल दुप्पटे वाली' गाना को दर्शक आज तक भुला नहीं पाए हैं लेकिन रितु को पर्दे पर देखे एक अरसा हो गया है। 



 
govinda heroine ritu shivpuri to comeback on television show iss pyaar ko kya naam doon 3
 11 साल के अंतराल के बाद रितु कमबैक कर रही हैं लेकिन इस बार वो बड़ी स्क्रीन पर नहीं बल्कि टीवी सीरियल से वापसी के लिए तैयार है। सीरियल 'इस प्यार को क्या नाम दूं' में शिवानी तोमर की मां की भूमिका में नजर आने वाली हैं।

आखिरी बार उन्हे साल 2006 में पंजाबी फिल्म 'एक जिंद एक जान' में देखा गया था। इतने सालों का गैप लेकर आखिर रितु कहां थी और क्या कर रही थी। इसकी जानकारी आपको अगली स्लाइड में पढ़ने को मिलेगी।
govinda heroine ritu shivpuri to comeback on television show iss pyaar ko kya naam doon 3
रितु फिल्मों से ब्रेक लेने के बाद ज्वैलरी डिजाइनर के तौर पर काम कर रही थी। लेकिन अब वो छोटे पर्दे पर वापसी कर रही हैं। 

तीन साल पहले 2014 में एक इंटरव्यू में रितु ने अपनी वापसी की अटकलों पर कहा था कि जब 2006 में वो पंजाबी फिल्म के लिए 18 से 20 घंटे काम करके घर लौटती थी तब उसके पति सोते हुए मिलते थे। 

बकौल रितु "मैं इस बात को लेकर परेशान रहती थी कि करियर के चक्कर में मैं परिवार पर ध्यान नहीं दे पा रही, मैं लकी हूं कि मेरे पति कोई एक्टर नहीं, वो सीधे सादे हैं औऱ उन्होंने कभी मेरे काम को लेकर शिकायत नहीं की लेकिन ये अपराधबोध मुझ पर इतना हावी हुआ कि मैंने एक्टिंग छोड़कर कुछ साल परिवार के लिए देने का फैसला किया।"

 
विज्ञापन
विज्ञापन
govinda heroine ritu shivpuri to comeback on television show iss pyaar ko kya naam doon 3
रितु का कहना है कि किसी फिल्म स्टार से शादी करना ज्यादा परेशान करने वाला है क्योंकि वो आपकी इंडस्ट्री की दुश्वारियों को पहचानता है। 

 
विज्ञापन
govinda heroine ritu shivpuri to comeback on television show iss pyaar ko kya naam doon 3
इस समय रितु की उम्र 42 साल है लेकिन उनके हॉट और ग्लैमरस फोटोज देखकर ये कहना मुश्किल है कि रितु की इतनी उम्र है। वो अभी भी काफी यंग दिखती है।

रितु अपनी मां सुधा शिवपुरी (सास भी कभी बहु थी की बा) के कदमों पर चलना चाहती है और उनका सपना है कि वो भी टीवी पर कुछ अनोखा करें ताकि लोग उन्हें याद करे। साल 2015 में सुधा शिवपुरी का निधन हो गया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed