फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Govinda Naam Mera: पति विक्की कौशल की फिल्म में एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर की एंट्री से नाराज हुईं कटरीना! जानें वजह

Tue, 26 Jul 2022 05:38 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 26 Jul 2022 05:38 PM IST
विज्ञापन
Govinda naam mera according to report katrina kaif upset with ranbir kapoor cameo in Vicky kaushal film
विक्की कौशल, करटरीना कैफ, रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विक्की कौशल के पास कई बड़ी फिल्में हैं, जिसके बारे में उन्होंने एक-एक करके कुछ समय पहले ही खुलासा किया था। अभिनेता की अपकमिंग फिल्मों में 'गोविंदा मेरा नाम' भी शामिल है। विक्की कौशल के साथ इस फिल्म में कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर नजर आएंगी। बीते दिनों एक खबर सामने आई थी कि इस फिल्म में रणबीर कपूर भी कैमियो करते हुई देंगे। रणबीर के रोल का खुलासा तो नहीं हुआ था लेकिन अभिनेता के फैंस इसी खबर से खुश हो गए थे। लेकिन अब एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि विक्की कौशल की फिल्म में रणबीर की एंट्री से कटरीना कैफ खुश नहीं हैं। 

Govinda naam mera according to report katrina kaif upset with ranbir kapoor cameo in Vicky kaushal film
विक्की कौशल, रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर और विक्की कौशल फिल्म 'संजू' में एक साथ नजर आए थे। इस फिल्म में दोनों की दोस्ती को फैंस ने खूब पसंद किया था। ऐसे में जब फैंस को पता चला कि रणबीर और विक्की दोनों फिर स्क्रीन शेयर करने वाले हैं, तो फैंस खुश हो गए थे। लेकिन ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, कटरीना कैफ, विक्की कौशल की फिल्म में रणबीर कपूर के कैमियो से खुश नहीं हैं और वह नहीं चाहतीं कि रणबीर और विक्की एक साथ फिल्म में नजर आएं। हालांकि, अब तक इस तरह की रिपोर्ट पर कटरीना और विक्की का कोई बयान सामने नहीं आया है। बता दें कि कटरीना कैफ और रणबीर कपूर एक समय पर रिलेशनशिप में थे लेकिन दोनों का कुछ समय बाद ही ब्रेकअप हो गया था। 

Govinda naam mera according to report katrina kaif upset with ranbir kapoor cameo in Vicky kaushal film
कटरीना विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

सुर्खियों में हैं कटरीना-विक्की
कटरीना कैफ और विक्की कौशल को जान से मारने की धमकी मिली थी। विक्की कौशल ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी, जिस पर एक्शन लेते हुए पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, कटरीना और विक्की कौशल को धमकी देने वाले शख्स का नाम मनविंदर सिंह है, जो अभिनेत्री का बड़ा फैन है और वह अभिनेत्री से शादी भी करना चाहता है। इसी वजह से मनविंदर बीते कुछ महीनों से सोशल मीडिया पर कटरीना को लगातार परेशान कर रहा था। हालांकि, अब वह पुलिस कस्टडी में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Govinda naam mera according to report katrina kaif upset with ranbir kapoor cameo in Vicky kaushal film
विक्की कौशल - फोटो : insta

विक्की कौशल के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेता की फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' को शशांक खेतान डायरेक्ट करने वाले हैं। मेघना गुलजार की फिल्म 'सैम बहादुर' में भी विक्की कौशल नजर आने वाले हैं। उनके पास फिल्म 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' भी है, जिस पर काम चल रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed