फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ranveer Singh Photoshoot: नकुल मेहता ने रणवीर सिंह के स्टाइल में शेयर की फोटो, पत्नी बोलीं- तुरंत कपड़े पहनो

Tue, 26 Jul 2022 05:36 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 26 Jul 2022 05:36 PM IST
विज्ञापन
Ranveer Singh Photoshoot: Tv Actor Nakuul Mehta also Shared bold Photo goes Viral on Internet
नकुल मेहता - फोटो : सोशल मीडिया

'बड़े अच्छे लगते हैं' फेम नकुल मेहता टीवी फिल्म इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम है। छोटे पर्दे के साथ ही एक्टर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। नकुल हंसी मजाक से भरे वीडियोज अक्सर फैंस संग साझा किया करते हैं। इस बीच उन्होंने एक ऐसी तस्वीर शेयर की है जिसे देखकर उनके प्रशंसकों के साथ उनके टीवी इंडस्ट्री के दोस्त भी हैं। दरअसल, नकुल ने रणवीर की तस्वीर में खुद के चेहरे को मॉर्फ कर एक फोटो शेयर किया है जिसे देखकर लोगों के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं।

Ranveer Singh Photoshoot: Tv Actor Nakuul Mehta also Shared bold Photo goes Viral on Internet
नकुल मेहता - फोटो : सोशल मीडिया
पत्नी ने कही ये बात

इस मॉर्फ फोटो को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, 'हेटर्स कहेंगे की मैं रणवीर सिंह से कार्पेट उधार लिया है।' फोटो पोस्ट करते ही यह तेजी से वायरल होने लगी और लोग इस पर जमकर कमेंट भी करने लगे। इस फोटो पर नकुल की पत्नी जानकी की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने लिखा, 'तुम्हारे पास कितने ढेर सारे बॉक्सर्स है। उनमें से किसी एक को तुरंत पहनों।'

Ranveer Singh Photoshoot: Tv Actor Nakuul Mehta also Shared bold Photo goes Viral on Internet
नकुल मेहता - फोटो : सोशल मीडिया
सेलेब्स भी दे रहे रिएक्शन

नकुल की इस तस्वीर पर आम लोगों के साथ सेलेब्स के भी रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। टीवी एक्टर करणवीर बोहरा ने लिखा, 'मुझे लगता है कि आपको यह फोटोशूट करवाना चाहिए।' वहीं रुसलान मुमताज ने हंसने वाले इमोजी बनाकर अपनी प्रतिक्रिया दी। इसके अलावा बहुत सारे सेलेब्स नकुल की तस्वीर पर कमेंट कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranveer Singh Photoshoot: Tv Actor Nakuul Mehta also Shared bold Photo goes Viral on Internet
नकुल मेहता - फोटो : social media

गौरतलब है कि हाल ही में बोल्ड फोटोशूट कराकर रणवीर सिंह सुर्खियों में आ गए हैं। उनकी बिना कपड़ों वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर के सामने आने के बाद उनकी मुश्किलें भी बढ़ती नजर आ रही हैं। कई लोगों ने इस तस्वीर को अश्लील बताकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। हाल ही में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed