नए हफ्ते की शुरुआत होते ही फिल्म और वेब शो लवर्स ये जानने के लिए बेताब रहते हैं कि इस हफ्ते ओटीटी पर क्या रिलीज होने वाला है। क्योंकि जब से सिनेमाघरों के अलावा ओटीटी दर्शकों के लिए घर बैठे एक अच्छे मनोरंजन का साधन बन गया है, तब से लोग भी सिनेमाघरों की तरफ तभी रुख करते हैं, जब उन्हें किसी फिल्म में बढ़िया कंटेट नजर आता है। यही वजह है कि एक बड़ा वर्ग ओटीटी को ज्यादा तवज्जो देने लगा है। हर हफ्ते ओटीटी पर कुछ न कुछ नया रिलीज होता रहता है। ये हफ्ता भी दर्शकों के लिए खास रहने वाला है। तो चलिए जानते हैं कि इस हफ्ते ओटीटी पर कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं।
OTT This Week: 'रॉकेट्री' से 'रंगबाज' तक, जुलाई के तीसरे हफ्ते में ओटीटी पर आ रही हैं ये फिल्में और सीरीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रॉकेट्री
आर माधवन स्टारर फिल्म रॉकेट्री को सिनेमाघरों में दर्शकों ने खूब सराहा है। इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायणन के जीवन पर आधारित ये फिल्म 1 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया गया है। अब ये फिल्म 26 जुलाई को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है।
द बैटमैन
रॉबर्ट पैटिनसन स्टारर 'द बैटमैन' सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद जल्द ही ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है। 'द बैटमैन' को दर्शकों ने काफी पसंद किया था, ऐसे में मेकर्स ने इसे जल्द ही ओटीटी पर लाने का फैसला कर लिया है। फिल्म की रिलीज डेट का एलान भी हो चुका है, ऐसे में जो लोग इसे सिनेमाघरों में नहीं देख पाए थे वो अब घर पर ही इसका आनंद उठा सकते हैं। 27 जुलाई को 'द बैटमैन' प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। बता दें कि फिल्म को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में स्ट्रीम किया जाएगा।
रंगबाज
रंगबाज डर की राजनीति सीजन 3 वेब सीरीज का ट्रेलर कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ था। ट्रेलर में अपराध, राजनीति, भ्रष्टाचार और रंगबाजी सबकुछ देखने को मिलेगा। सचिन पाठक द्वारा निर्देशित और सिद्धार्थ मिश्रा द्वारा लिखित, 'रंगबाज़: डर की राजनीति' 29 जुलाई को जी5 पर रिलीज होगी।
777 चार्ली
फिल्म '777 चार्ली' में इंसान और जानवर के रिश्ते की खूबसूरत कहानी को दिखाया गया है। इस फिल्म को देखकर हर किसी का दिल भर आएगा। इस फिल्म की आम लोगों के साथ फिल्मी कलाकारों और राजनेताओं ने भी पसंद किया है। ये फिल्म 29 जुलाई को वूट पर रिलीज की जाएगी।फिल्म '777 चार्ली' में इंसान और जानवर के रिश्ते की खूबसूरत कहानी को दिखाया गया है। इस फिल्म को देखकर हर किसी का दिल भर आएगा। इस फिल्म की आम लोगों के साथ फिल्मी कलाकारों और राजनेताओं ने भी पसंद किया है। ये फिल्म 29 जुलाई को वूट पर रिलीज की जाएगी।