फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ek Villain Returns: क्या सफलता की इबारत लिख पाएगी 'एक विलेन रिटर्न्स', यहां जानिए बजट से लेकर कहानी तक सब कुछ

Tue, 26 Jul 2022 05:35 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Tue, 26 Jul 2022 05:35 PM IST
विज्ञापन
Ek Villain Returns release date cast crew story john abraham film box office collection prediction advance boo
'एक विलेन रिटर्न्स' - फोटो : सोशल मीडिया

हालिया समय में बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर अपने लड़खड़ाते कदमों को मजबूती से जमाने की कोशिश कर रहा है और एक के बाद एक कई मेगा बजट फिल्में रिलीज की जा रही हैं। इसी क्रम में एक विलेन का सीक्वल 'एक विलेन रिटर्न्स' भी सिनेमाघरों में रिलीज को तैयार है। इस समय फिल्म के कलाकार इसका जमकर प्रमोशन कर रहे हैं, हालांकि असली परीक्षा तो सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज होने के बाद ही होती है। तो चलिए जानते हैं फिल्म से जुड़ी खास बातें।


 

Ek Villain Returns release date cast crew story john abraham film box office collection prediction advance boo
एक विलेन रिटर्न्स - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म का बजट और प्रीडिक्शन

'एक विलेन रिटर्न्स' एक मेगा बजट फिल्म है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, यह फिल्म तकरीबन 70 से 80 करोड़ रुपये  के बजट में बनी है। 'एक विलेन' हिट रही थी ऐसे में इसके सीक्वल के सफल होने का दबाव और भी ज्यादा है। ऐसे में फिल्म को रिलीज के शुरुआती दिनों में ही अच्छा कलेक्शन करना होगा ताकि यह अपनी लागत को निकाल सके। अगर फिल्म पहले दिन तकरीबन 10 से 12 करोड़ की ओपनिंग करती है,तो  यह एक अच्छी शुरुआत मानी जा सकती हैं।

Ek Villain Returns release date cast crew story john abraham film box office collection prediction advance boo
एक विलेन रिटर्न्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।

'एक विलेन रिटर्न्स' स्टार कास्ट फीस
एक विलेन रिटर्न्स में अभिनेता जॉन अब्राहम नजर आ रहे हैं ऐसे में जबरदस्त एक्शन तो होना ही है। फिलहाल बात करें फीस की तो जानकारी के मुताबिक, इस फिल्म के लिए जॉन ने 5 से 7 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं, वहीं अर्जुन कपूर ने भी इस फिल्म के लिए 4 करोड़ रुपये फीस चार्ज की है। एक विलेन रिटर्न्स में अभिनेत्री तारा सुतारिया ग्लैमर का तड़का लगाने वाली हैं, रिपोर्ट की मानें तो उन्होंने इस फिल्म के लिए करीब 2 करोड़ रुपये लिए हैं, वहीं अभिनेत्री दिशा पाटनी ने 'विलेन 2' के लिए सबसे ज्यादा मोटी रकम ली है। जानकारी के मुताबिक दिशा ने इस फिल्म के लिए करीब 7 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ek Villain Returns release date cast crew story john abraham film box office collection prediction advance boo
एक विलेन रिटर्न्स - फोटो : youtube/social media

एक विलेन रिटर्न्स फिल्म की कहानी
साल 2013 में आई फिल्म 'एक विलेन' में सिद्धार्थ कपूर और श्रद्धा कपूर नजर आए थे। वहीं अभिनेता रितेश देशमुख ने पहली बार नकारात्मक भूमिका अदा की थी। जिसे काफी पसंद किया गया था, हालांकि इस बार की कहानी बिल्कुल अलग है। फिल्म में दो हीरो जॉन और अर्जुन आमने-सामने नजर आने वाले हैं। बात करें कहानी की तो इस बार आपको जबरदस्त एक्शन के साथ ही जबरदस्त सस्पेंस भी देखने को मिलने वाला है। फिल्म में दर्शकों में उत्सुकता बनाए रखने के के लिए यह सस्पेंस रखा गया है कि आखिर पहला विलेन कौन हैं। जहां हर फिल्म में हीरो...हिरोइन के लिए लड़ाई लड़ते नजर आते हैं, वहीं 'एक विलेन 2' में एक दिल टूटा आशिक आवाज उठाता दिखेगा। फिलहाल एक विलेन की तरह इसके पार्ट 2 में देखते हैं  क्या कमाल होने वाला है।
 

विज्ञापन
Ek Villain Returns release date cast crew story john abraham film box office collection prediction advance boo
एक विलेन रिटर्न्स स्टार कास्ट - फोटो : सोशल मीडिया

कौन होगा विलेन
फिल्म एक विलेन रिटर्न्स में भी दर्शकों को सस्पेंस के साथ ही जबरदस्त एक्शन और ड्रामा के लव, इमोशन भी देखने को मिलने वाला है। पिछली बार की तरह इस बार भी दर्शकों के मन में एक ही सवाल छोड़ा गया है कि आखिर फिल्में असली विलेन कौन है। हालांकि सामने आई जानकारी के मुताबिक, इस बार दोनों में से कोई अभिनेता नहीं बल्कि तारा सुतारिया और दिशा में से कोई एक लीड एक्ट्रेस विलेन में किरदार में लोगों को चौंकाने के तैयार हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed