विक्की कौशल, कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म गोविंदा नाम मेरा का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर में इकी तिकड़ी काफी मजेदार लगी है। बता दें कि गोविंदा नाम मेरा सिनेमाघरों में न रिलीज होकर सीधा ओटीटी पर आएगी। ट्रेलर रिलीज होने के बाद विक्की कौशल की पत्नी कटरीना कैफ और कियारा आडवाणी के कथित बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी इस पर रिएक्शन दिया है। बता दें कि दोनों की ये फिल्म दिसंबर में रिलीज होने वाली है।
Govinda Naam Mera: कियारा-विक्की की केमिस्ट्री पर आया कटरीना और सिद्धार्थ का रिएक्शन, कहा- मैं इस फिल्म को...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटरीना कैफ ने अपने पति की फिल्म गोविंदा नाम मेरा के ट्रेलर का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर अपनी स्टोरी पर शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए कटरीना ने लिखा, यह काफी मजेदार लग रहा है। कटरीना से प्यार मिलता देख विक्की ने उनकी पोस्ट को अपने अकाउंट पर दोबारा साझा किया और लिखा- माय। इसके साथ उन्होंने कई सारे दिल वाले इमोजी भी पोस्ट किए हैं।
इसे भी पढ़ें- Saroj Khan Birthday: धक धक करने लगा से हवा हवाई तक, सरोज खान की बेहतरीन कोरियोग्राफी से सदाबहार बन गए ये गाने
इसके अलावा कियारा आडवाणी के कथित बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। उन्होंने लिखा- 'यह बहुत ही मजेदार कास्ट है और बेहद दिलचस्प कहानी है। यह एक मजेदार राइड लग रही है और मैं इस फिल्म को देखने का इंतजार कर रहा हूं।' बता दें कि इस पोस्ट में उन्होंने भूमि पेडनेकर, कियारा आडवाणी और विक्की कौशल को भी टैग किया।
हाल ही में गोविंदा नाम का ट्रेलर रिलीज हुआ था। ये फिल्म कॉमेडी, क्राइम और सस्पेंस से भरी होने वाली है। इस फिल्म का डायरेक्शन शंशाक खेतान ने किया है। जो कि हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया, बद्रीनाथ की दुल्हनिया और धड़क जैसी फिल्मों के डायरेक्शन के लिए जाने जाते हैं।