फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज भी पछताते होंगे गोविंदा, जब 'अवतार' में ऑफर हुआ बड़ा रोल इस वजह से किया रिजेक्ट

Tue, 30 Jul 2019 12:52 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Tue, 30 Jul 2019 12:52 PM IST
विज्ञापन
govinda revealed he was offered the role in hollywood film avatar but he rejected
govinda
गोविंदा पिछले कुछ समय से लाइम लाइट से दूर हैं लेकिन उनका फिल्मी करियर शानदार रहा है। हाल ही में गोविंदा ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की । इसी बीच उन्होंने एक ऐसा राज भी खोला, जिसे सुन फैंस हैरान रह गए । गोविंदा ने बताया कि हॉलीवुड फिल्म 'अवतार' (Avatar) में उन्हें एक रोल ऑफर किया गया था लेकिन उन्होंने काम करने से मना कर दिया ।
govinda revealed he was offered the role in hollywood film avatar but he rejected
Govinda - फोटो : social media
गोविंदा टीवी शो 'आप की अदालत' में पहुंचे थे । इस शो में गोविंदा ने बताया कि फिल्म का नाम 'अवतार' भी उन्होंने डायरेक्टर जेम्स कैमरन को सजेस्ट किया था । गोविंदा कहते हैं, 'मैंने ही इस फिल्म का टाइटल दिया था । ये फिल्म सुपरहिट हो गई । मैंने उनसे कहा था कि फिल्म जबरदस्त हिट होगी ।'
govinda revealed he was offered the role in hollywood film avatar but he rejected
Govinda - फोटो : social media
'मैंने जेम्स से ये भी कहा था कि मुझे लगता है ये फिल्म बनाने में आपको 7 साल लगेंगे । ये बात सुनकर जेम्स भड़क उठे । उन्होंने पूछा कि आप इतने विश्वास के साथ कैसे कह सकते हैं कि मैं ये फिल्म 7 साल तक बना ही नहीं सकता । मैंने उनसे कहा कि जो आप सोच रहे हैं उसकी कल्प्ना करना भी मुश्किल है ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
govinda revealed he was offered the role in hollywood film avatar but he rejected
govinda - फोटो : amar ujala
बता दें कि 'एवेंजर्स' से पहले 'अवतार' अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। गोविंदा ने ये भी बताया कि वो अपनी बॉडी को पेंट नहीं करना चाहते थे इसलिए उन्होंने फिल्म रिजेक्ट कर दी थी । गोविंदा कहते हैं, 'वो चाहते थे कि मैं 410 दिन में फिल्म की शूटिंग पूरी कर लूं । मेरे जैसा इंसान अपनी बॉडी को पेंट करके ये फिल्म नहीं कर सकता । तो मैं इसके लिए माफी मांगता हूं ।' 
विज्ञापन
govinda revealed he was offered the role in hollywood film avatar but he rejected
govinda - फोटो : amar ujala
गोविंदा ने ये भी बताया कि बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में उन्हें रोल ऑफर हुए थे लेकिन उन्होंने ये फिल्में नहीं की। इसमें 'गदर', 'ताल' और 'देवदास' शामिल हैं । गोविंदा आखरी बार फिल्म 'रंगीला राजा' में दिखे थे । फिल्म को सिकंदर भारती ने डायरेक्ट किया था और ये फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो हुई थी ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed