{"_id":"5be96db6bdec22698c6e4f44","slug":"govinda-revealed-some-secrets-of-bollywood","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गोविंदा ने खोल कर रख दी फिल्म इंडस्ट्री की सारी सच्चाई, अमिताभ पर भी बड़ा खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गोविंदा ने खोल कर रख दी फिल्म इंडस्ट्री की सारी सच्चाई, अमिताभ पर भी बड़ा खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
Updated Mon, 12 Nov 2018 05:40 PM IST
विज्ञापन
govinda
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी फ्लॉप फिल्मों का सामना कर रहे गोविंदा अपकमिंग फिल्म में ज्यादा कट लगने के फरमान से बेहद दुखी हैं। फिल्म इंडस्ट्री के बारे में गोविंदा ने पहली बार बड़े खुलासे किए। साथ ही, अमिताभ के बारे में भी बड़ी बात कह डाली। दरअसल, गोविंदा की परेशानी की वजह है उनकी फिल्म रंगीला राजा। गोविंदा का कहना है कि उनकी फिल्म रंगीला राजा लंबे समय से रिलीज का इंतजार कर रही हैं।
GOVINDA
गोविंदा ने कहा हैं कि, जब से फिल्म इंडस्ट्री में कॉरपोरेट्स की एंट्री हुई है, तब से पॉलिटिक्स के लेवल काफी बढ़ गया है। उन्होंने आगे कहा हैं कि ऐसा नहीं हैं कि उनके साथ यह पहली बार हो रहा हो। इससे पहले शहंशाह अमिताभ बच्चन और दिलीप कुमार के साथ ऐसा हो चुका है। बात उस समय की है जब मैं और अमिताभ बच्चन बड़े मियां छोटे मियां कर रहे थे।
गोविंदा
गोविंदा कहते हैं कि एक ऐसा भी वक्त था कि जब लोग अमिताभ बच्चन के साथ फिल्में नहीं करना चाहते थे। जब मैं उनके साथ इस फिल्म में काम कर रहा था, तो लोग मुझसे कह रहे थे कि मैं अमिताभ के साथ काम क्यों कर रहा हूं। गोविंदा ने आगे कहा कि मैंने किसी की बात नहीं सुनी और फिल्म की शूटिंग उनके साथ पूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Govinda To Pay 60 Lakhs
वहीं मैंने फिल्म के दूसरे हिस्से से खुद को हटाने की बात की थी। लेकिन अमिताभ ने मेरी बात को मानने से इंकार कर दिया था। कई बार अमिताभ और खांस को एक-दूसरे के सामने खड़ा करने की कोशिश की गई। इन सभी बातों को मुझ पर काफी प्रभाव हुआ, मैंने खुद पर काम किया और बेहतर किया। गोविंदा आगे कहते हैं कि फिल्म इंडस्ट्री में कोई भी दोस्त नहीं होता है।
विज्ञापन
govinda
वहीं गोविंदा आगे कहते हैं कि सलमान और उनका रिश्ता बहुत अनोखा और खास है। गोविंदा ने कहा, ‘‘यह पिछले नौ साल से हो रहा है, यहां फिल्म उद्योग में लोगों का एक समूह मेरे खिलाफ षड़यंत्र रच रहा है और मेरी फिल्मों को किसी अच्छे मंच पर रिलीज नहीं होने दे रहा है।’ उन्होंने कहा ‘‘या तो मेरी फिल्में रिलीज न हों या फिर उन्हें अच्छे थिएटर या स्क्रीन न मिलें।