कृष्णा अभिषेक और उनके मामा गोविंदा के रिश्ते में सबकुछ सही नहीं है। जब-जब गोविंदा कपिल शर्मा के शो में मेहमान बनाकर आए तब-तब कृष्णा शो से नदारद रहे। हाल ही में कृष्णा अभिषेक ने गोविंदा और सुनीता वाले एपिसोड का हिस्सा बनने से साफ इंकार कर दिया और एक मीडिया को दी बातचीत में बताया कि अभी हमारे बीच सुलह नहीं हुई है और उन्हें लगता है दोनों पार्टी एक साथ स्टेज पर नहीं आना चाहती। अब कृष्णा अभिषेक के इस बयान पर अब उनकी मामी सुनीता आहूजा ने खुलकर बात की और वो कृष्णा पर भड़क गईं।
रिश्ते में कड़वाहट: कृष्णा अभिषेक की शक्ल भी नहीं देखना चाहती गोविंदा की पत्नी सुनीता, कहा- कॉमिक टैलेंट सिर्फ मामा के नाम तक सीमित है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हम उनसे दूरी बनाए रखना चाहते हैं
सुनीता आहूजा ने एक मीडिया चैनल से खास बातचीत में कृष्णा अभिषेक के बयान पर बात की और बताया कि इससे उन्हें और गोविंदा को कितना दुख हुआ है। सुनीता आहूजा ने कहा, ‘कृष्णा अभिषेक ने उस एपिसोड का हिस्सा नहीं बनने के लिए मेरे परिवार के लिए जो बात कही है मैं उससे बहुत दुखी हूं। कृष्णा का कहना है दोनों पार्टियां स्टेज साझा नहीं करना चाहती। अगर आपको याद हो तो गोविंदा ने अपने बयान में ये साफ जाहिर किया था कि वो निजी मामलों को पब्लिक में नहीं लाएंगे। गोविंदा अपनी बात पर कायम हैं। मैं वापस दोहराना चाहती हूं कि हम एक दूरी बनाए रखना चाहते हैं। लेकिन अब बात इस हद तक आ गई है जहां इसपर बात करना जरूरी है’।
पब्लिसिटी के लिए कहते हैं ऐसी बातें
सुनीता ने मीडिया चैनल से बातचीत में ये भी कहा कि कृष्णा ये पब्लिसिटी के लिए करते हैं। उन्होंने कहा, ‘जब भी हम शो में आते हैं तो वो (कृष्णा अभिषेक) पब्लिसिटी के लिए हमारे बारे में कुछ न कुछ कहते हैं। ये सब बाते करके क्या फायदा है? घर के निजी मामलों को पब्लिक में लाने का क्या मतलब है? गोविंदा ने भले ही चुप्पी साधी हो लेकिन अब मुझे इन बातों पर बहुत गुस्सा आने अलगा है। उनके बिना भी हमारा शो (द कपिल शर्मा शो) हिट ही है’।
कॉमिक टैलेंट मामा गोविंदा के नाम तक ही है
सुनीता आहूजा का गुस्सा यही शांत नहीं हुआ। उन्होंने कृष्णा की क्लास लगाते हुए कहा और उनपर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, ‘उनका कॉमिक टैलेंट सिर्फ अपने मामा का नाम लेने तक ही सीमित है। हमेशा वो ये कहता है, मेरा मामा ये, वो। क्या उसमें खुद में इतनी प्रतिभा नहीं है कि अपने मामा के नाम के बिना हिट हो सकें?
मेरे जीते जी नहीं होगी सुलह
कृष्णा-कश्मीरा और सुनीता-गोविंदा के परिवारों के बीच टेंशन इतनी ज्यादा बढ़ चुकी है जो अब खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। सुनीता आहूजा ने कहा, ‘3 साल पहले मैंने कहा था मेरे जीते जी कोई सुलह नहीं होगी। परिवार के नाम पर आप बदतमीजी नहीं कर सकते। अगर मेरे सास-ससुर के जाने के बाद हम कृष्णा अभिषेक को घर छोड़ने के लिए बोल देते तो क्या होता? जिन्होंने आपको पाल पोसकर बड़ा किया आज आप उन्हीं से बदतमीजी कर रहे हो। मैं बस ये कहना चाहती हूं विवाद कभी न खत्म होगा और न ही मैं उसकी शक्ल देखना चाहती हूं’।

कमेंट
कमेंट X