{"_id":"601399b20a004006d211f12a","slug":"gujarati-actor-arvind-joshi-sharman-joshis-father-dies","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sharman Joshi Father: अभिनेता शरमन जोशी के पिता का मुंबई में निधन, गुजराती और हिंदी सिनेमा में दशकों तक सक्रिय रहे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sharman Joshi Father: अभिनेता शरमन जोशी के पिता का मुंबई में निधन, गुजराती और हिंदी सिनेमा में दशकों तक सक्रिय रहे
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: स्वाति सिंह
Updated Sat, 30 Jan 2021 11:52 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
शरमन जोशी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गुजराती सिनेमा के चर्चित निर्माता, निर्देशक, लेखक और अभिनेता अरविंद जोशी का शुक्रवार सुबह यहां नानावती अस्पताल में निधन हो गया। अरविंद के बेटे शरमन जोशी भी अभिनेता हैं और हिंदी सिनेमा में पिछले दो दशक से सक्रिय हैं। उनके दामाद रोहित रॉय ने टेलीविजन में काफी नाम कमाया है।
2 of 5
अरविंद जोशी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अरविंद जोशी अपने समय के मशहूर खलनायक प्रेम चोपड़ा के समधी थे। जानकारी के मुताबिक अरविंद जोशी का स्वास्थ्य पिछले कुछ समय से ठीक नहीं चल रहा था। उम्र से जुड़ी तकलीफों के चलते घर पर उनका इलाज न हो पाया तो उन्हें मुंबई के मशहूर नानावटी अस्पताल में दाखिला कराया गया।
3 of 5
अरविंद जोशी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
चिकित्सकों के मुताबिक उनके अंगों ने धीरे धीरे काम करना बंद कर दिया था। उन्हें सघन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में भी रखा गया। लेकिन, शुक्रवार की सुबग उन्होंने प्राण त्याग दिए। अरविंद जोशी के परिवार में उनकी पत्नी और दो संतानें शरमन और मानसी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अरविंद जोशी
मानसी का विवाह चर्चित टीवी व फिल्म अभिनेता रोहित रॉय से हुआ। जबकि शरमन की शादी प्रेम चोपड़ा की बेटी प्रेरणा से हुई है। अरविंद जोशी ने हिंदी फिल्मों ‘शोले’ और ‘इत्तेफाक’ आदि में भी काम किया। उनका भरा पूरा परिवार रहा है और जोशी परिवार के कई दूसरे सदस्य भी फिल्मों व टीवी में सक्रिय रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Prerna and Sharman Joshi
- फोटो : file photo
जोशी के परिजनों के मुताबिक चर्चित केतकी दवे भी उन्हीं के परिवार से हैं। अभिनेता सरिता जोशी भी उनके निकट संबंधियों में शामिल हैं। अरविंद जोशी ने अपना करियर गुजराती रंगमंच से शुरू किया और फिर धीरे धीरे उन्होंने फिल्मों में प्रवेश किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।