2014 में चंडीगढ़ लोकसभा सीट से AAP की उम्मीदवार रहीं गुल पनाग का अपने बेटे के साथ एक वीडियो चर्चा में है। इस वीडियो की पीएम मोदी ने भी तारीफ की है। लेकिन यूजर्स को गुल पनाग का ये ट्वीट पब्लिसिटी स्टंट लग रहा है। और इसकी वजह से सोसल मीडिया पर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
वायरल वीडियो पर PM मोदी के कमेंट के बाद ट्रोल हुईं गुल पनाग, यूजर्स बोले- भाजपा में जाना है क्या?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक यूजर ने गुल पनाग की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा- आप तो आम आदमी पार्टी की हैं तो इस तरह क्यों कर रही हैं। भाजपा में शामिल होने का प्लान है क्या? एक अन्य यूजर ने लिखा- वाह गुल पनाग पुरानी आदतें मुश्किल से जाती हैं। अपने निर्दोष बच्चे का इस्तेमाल मत करो। अपने 'राजनीतिक करियर' में आपने मोदी जी के खिलाफ काम किया और बोला और अब उन्हें प्रभावित करने के लिए इस तरह की सस्ती नौटंकी का उपयोग कर रही हैं।
Wow @GulPanag old habits die hard... Using your innocent kid as a stepping stone to please @BJP4India 😂😂.
— HappyAppy (@HappyAppy83) October 17, 2019
Through out your 'political career' 🙄 you've worked and spoken against Modi ji and now using this cheap gimmick to impress him.
चमचागिरी बच्चों को भी सिखा दो😅
— Raju verma🇮🇳 (@004Raju) October 16, 2019
बता दें गुल पनाग ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में गुल पनाग का बेटा निहाल हाथ में दो मैगजीन लिए हुए है। इन मैगजीन के कवर पर पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर है। गुल पनाग गोद में बैठे निहाल से पूछती हैं- बेटा बताओ ये कौन हैं? निहाल जवाब देता है- मोदी। इस पर गुल पनाग कहती हैं- मोदी जी। फिर निहाल भी बोलता है- मोदी जी।
गुल पनाग के शेयर किए इस वीडियो को पीएम मोदी ने भी री-ट्वीट किया। पीएम मोदी ने लिखा, ''कितना प्यारा है। निहाल को मेरा आशीर्वाद। निहाल को खूब सारी शुभकामनाएं। गुल पनाग मुझे पूरा यकीन है कि निहाल को आपके रूप में एक बेहतरीन मेंटर और गाइड मिलेगी।'' बता दें गुल पनाग आखिरी बार वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' में नजर आई थीं।