{"_id":"5cbabcb1bdec2214492aa8a1","slug":"gully-boy-actor-siddhant-chaturvedi-said-he-had-dinner-date-with-who-stalked-65-year-old-man","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'गली ब्वॉय' के इस एक्टर का पीछा करता था 65 साल का बुजुर्ग, मजबूरी में जाना पड़ता था डिनर डेट पर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'गली ब्वॉय' के इस एक्टर का पीछा करता था 65 साल का बुजुर्ग, मजबूरी में जाना पड़ता था डिनर डेट पर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sat, 20 Apr 2019 01:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
siddhant chaturvedi, ranveer singh
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
डायरेक्टर जोया अख्तर की फिल्म 'गली ब्वॉय' से लाखों दिलों को जीतने वाले एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी की गिनती अब शानदार कलाकार के तौर पर होने लगी है। उन्होंने फिल्म 'गली ब्वॉय' में एमसी शेर के किरदार में कईयों के दिलों को जीता है। इस बीच सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपनी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
2 of 5
Siddhant Chaturvedi
- फोटो : instagram
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो सिद्धांत चतुर्वेदी ने कहा है कि वह हमेशा लोगों का प्यार पाना चाहते थे, लेकिन उन्हें कभी किसी ने प्यार नहीं किया। साथ ही सिद्धांत ने बताया कि उन्होंने 65 साल के एक बुजुर्ग के साथ बहुत बार डिनर किया जो उनका पीछा करता था।
3 of 5
siddhant chaturvedi
- फोटो : social media
सिद्धांत चतुर्वेदी ने कहा, '65 साल का बुजुर्ग काफी समय तक मेरा पीछा करता रहा, वो मुझे गिफ्ट तक भेजता था। मैं उसके घर डिनर पर जाता था, लेकिन ये सब मैंने ज्यादा लंबे समय तक नहीं चलने दिया और मैंने उससे कॉन्टेक्ट खत्म कर लिया।' सिद्धांत चतुर्वेदी ये बात अनाइता श्रॉफ अदजानिया के चैट शो में बोली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
gully boy
- फोटो : social media
इसके अलावा सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी कई खुलासे किए हैं। उन्होंने कहा कि,'मैैं अपना सोशल मीडिया खुद हैंडल करता हूं। मेरे पास कोई सोशल मीडिया टीम नहीं है। इसके बाद उन्होंने आगे कहा है कि,'मैं हमेशा से ऐसी जगह चाहता था जहां मुझे खुशी, शांति, प्यार और सब कुछ मिले, लेकिन ज्यादा लोग मुझे जानते ही नहीं थे।
विज्ञापन
5 of 5
gully boy
- फोटो : file photo
आपको बता दें कि 'गली ब्वॉय' के अलावा सिद्धांत चतुर्वेदी ने 'इनसाइड एज' वेब सीरीज में काम किया है। इस फिल्म में उनके साथ विवेक ओबेरॉय और ऋचा चड्ढा जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। इसके अलावा वह 'लाइफ सही है' जैसी वेब सीरीज में भी काम किया है। इस दोनों सीरीज को दर्शकों के अच्छा-खासा रिस्पॉन्स भी मिला है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।