{"_id":"66bb1a6a15d40ea5350c1111","slug":"gulshan-devaiah-talks-on-box-office-failure-of-janhvi-kapoor-film-ulajh-says-i-dont-think-this-is-a-bad-thing-2024-08-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ulajh Box Office Failure: 'अब कॉम्पिटिशन भी बढ़ गया है', 'उलझ' के बॉक्स ऑफिस असफलता पर बोले गुलशन देवैया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ulajh Box Office Failure: 'अब कॉम्पिटिशन भी बढ़ गया है', 'उलझ' के बॉक्स ऑफिस असफलता पर बोले गुलशन देवैया
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Tue, 13 Aug 2024 02:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
उलझ
- फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर रिलीज बॉलीवुड फिल्मों का हाल काफी खस्ता चल रहा है। कमाई के मामले फिल्म निराश करती नजर आई है। वही, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट देखकर ऐसा लगता है कि फिल्म दर्शकों के मन से ही उतर गई है। ऐसा लग रहा है कि जान्हवी कपूर जैसे बड़े कलाकार के नाम पर भी दर्शक फिल्म देखने सिनेमाघरों में नहीं आ रहे हैं। अब हाल ही में, गुलशन देवैया ने फिल्म के बॉक्स ऑफिस असफलता पर अपने विचार साझा किए हैं।
2 of 4
उलझ
- फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor
बॉलीवुड हंगामा को दिए गए एक साक्षात्कार में गुलशन ने कहा कि उन्हें कोई जानकारी नहीं है कि उलझ क्यों नहीं चली, उन्होंने कहा, "लोग थिएटर क्यों जाते हैं? मैं खुद से भी यही सवाल पूछता हूं। मैं डेडपूल और वूल्वरिन देखने गया था क्योंकि मुझे थिएटर में पहली फिल्म देखने में बहुत मजा आया था। हर प्रोजेक्ट में कुछ ऐसा होता है, जो हमें आकर्षित करता है। उदाहरण के लिए, सलमान खान की फिल्म, या राजकुमार राव की फिल्म, या आलिया भट्ट की फिल्म देखने का उत्साह होता है। आप उनसे कुछ ऐसी उम्मीद कर सकते हैं, लेकिन उनकी कुछ फिल्में भी नहीं चलती हैं।"
3 of 4
उलझ
- फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor
उलझ के बारे में गुलशन ने कहा, ''अगर मेरे पास सिनेमा में जाने के लिए कुछ स्टैंडर्ड हैं ,जिनका पालन करना पसंद करता हूं तो यह संभव है कि लोगों को पसंद नहीं आया। हो सकता है कि उन्हें ट्रेलर पसंद नहीं आया हो। हम अपना सर्वश्रेष्ठ करते हैं, लेकिन कभी-कभी हमारा सर्वश्रेष्ठ भी कम रह जाता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
उलझ रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
गुलशन ने कहा कि अब कॉम्पिटिशन भी बढ़ गए है और दर्शकों के पास हमेशा घर पर फिल्म देखने का ऑप्शन होता है। लेकिन उन्होंने कहा कि वह इस धारणा को खारिज करते हैं कि कुछ फिल्में केवल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के लिए बनी हैं। मैं जरूरी नहीं मानता कि यह कोई बुरी बात है। यह अच्छी बात है क्योंकि सिनेमा का बिजनेस चेंज होता रहता है। यह कॉम्पिटिशन खत्म नहीं होगा, लेकिन हमें इसे अपनाना होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।