फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Exclusive:'बैडमैन' ने पहली बार कबूला-'मैंने जीवन में की थी सबसे बड़ी भूल', नतीजा ये हुआ...

Thu, 19 Jul 2018 06:26 PM IST
राजेश सैनी, अमर उजाला
राजेश सैनी, अमर उजाला Updated Thu, 19 Jul 2018 06:26 PM IST
विज्ञापन
Gulshan Grover reavels the biggest mistake of his life
gulshan grover

बॉलीवुड के 'बैड मैन' यानि एक्टर गुलशन ग्रोवर आज सफलता के उस शिखर पर पहुंच चुके हैं जहां जाने के लिए लोग पुरजोर कोशिश लगा देते हैं। फिल्मी दुनिया में भले ही उन्होंने अपने नेगेटिव किरदार की मदद से अपनी किस्मत चमकाई हो लेकिन असल जिंदगी में वो बहुत पॉजीटिव हैं। नोएडा में आयोजित एक कार्यक्रम में गुलशन ग्रोवर ने अपनी जिंदगी से जुड़ी कुछ ऐसी बातों का खुलासा किया जिनके बारे में जानकर आपको हैरानी होगी। आप सोचने लगेंगे की एक नेगेटिव किरदार बनाने के पीछे भी कितनी मेहनत रहती है। एक पॉजीटिव शख्स कैसे अपने आप को नेगेटिव में बदल सकता है। 

Gulshan Grover reavels the biggest mistake of his life
gulshan grover
सफलता की सीढ़ियां चढ़ते वक्त उनसे कुछ ऐसा हुआ था जिसे वो आज तक नहीं भुला पाए हैं। दरअसल, गुलशन ग्रोवर इस घटना को अपने जीवन की सबसे बड़ी भूल मानते हैं, जिसका पश्चाताप वे आज तक करते आए हैं। गुलशन ग्रोवर को इस गलती का अहसास आज तक है। मगर ये बात उनके करीबियों के अलावा शायद कम ही लोगों को मालूम होगी। 

 
Gulshan Grover reavels the biggest mistake of his life
gulshan grover
दरअसल, बैड मैन ने अपने जीवन की इस भूल का जिक्र एक्टिंग स्टूडेंट के बीच पहुंचकर किया ताकि वे भी इस घटना से सबक ले सकें। नोएडा में आयोजित यह कार्यक्रम एक्टिंग स्टूडेंट के ओरिएंटेशन से जुड़ा था। शायद इसलिए गुलशन ग्रोवर के लिए यह अनुभव उनसे साझा करना और भी जरूरी हो गया था। उन्होंने कहा वो समय बदल गया है जब गैराज के बाहर किसी इंसान को देखकर उसके आगे की किस्मत तय कर दी जाती थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Gulshan Grover reavels the biggest mistake of his life
gulshan grover
गुलशन ग्रोवर ने बताया कि वो पल जब कभी उनके जहन में आता है वे मन ही मन अपने आपको दोषी ठहराने लगते हैं। दरअसल, गुलशन ग्रोवर को जब एक्टिंग का शौक जागा था तो वे मुंबई नगरी में काम की तलाश में निकल पड़े थे। तब उन्हें सुनी-सुनाई बातों से यह लगने लगा था कि उन्हें भी बॉलीवुड में आसानी से एंट्री मिल सकती है। 

 
विज्ञापन
Gulshan Grover reavels the biggest mistake of his life
gulshan grover
ये सफर उतना भी आसान नहीं था जितना उन्हें उस समय नजर आया था। जब वे अपनी चुनिंदा खूबसूरत तस्वीरों का गुमान लिए मुंबई के फिल्म स्टूडियो जा पहुंचे तो वहां अपनी फोटो दिखाकर  उन्होंने काम मांगने की कोशिश की। उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं था कि उनके साथ कुछ ऐसा होने वाला है। जब उन्हें पहले फिल्म स्टूडियो से काम के लिए इंकार कर दिया गया तो वे थोड़े मायूस जरूर हुए लेकिन फिर उन्हें यह लगा कि फिल्म नगरी में एक स्टूडियो तो है नहीं। इसलिए उन्होंने एक से दो, दो से तीन और तीन से चार स्टूडियो के चक्कर लगाए लेकिन कहीं भी उनकी बात नहीं बन सकी। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed