{"_id":"5c332c84bdec225715598dce","slug":"gulshan-grover-revealed-his-role-in-sanjay-dutt-and-alia-bhatt-film-sadak-2","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सड़क 2 में खतरनाक लुक में दिखेंगे 'बैडमेन', गुलशन ग्रोवर ने खुद किया बड़ा खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सड़क 2 में खतरनाक लुक में दिखेंगे 'बैडमेन', गुलशन ग्रोवर ने खुद किया बड़ा खुलासा
Mon, 07 Jan 2019 06:24 PM IST
विजय जैन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Mon, 07 Jan 2019 06:24 PM IST
विज्ञापन
gulshan grover
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्ममेकर महेश भट्ट लंबे समय बाद फिर से बतौर निर्देशक कमबैक करने वाले है। वह जल्द ही अपनी 27 साल पुरानी फिल्म सड़क के सीक्वल से वापसी कर रहे हैं। फिल्म 'सड़क' में अभिनेत्री पूजा भट्ट,संजय दत्त और सदाशिव अमरापुरकर मुख्य भूमिका में थे। वहीं फिल्म के सीक्वल 'सड़क 2' की शूटिंग भी जोरों पर है।
Gulshan grover
- फोटो : file photo
'सड़क 2' में भी पूजा भट्ट और संजय दत्त नजर आएंगे। साथ ही इस फिल्म में आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर मुख्य भूमिका में होंगे। काफी समय से फिल्म के विलेन को लेकर सस्पेंस बरकारा था, लेकिन अब 'सड़क 2' के विलेन का खुलासा हो गया है। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो 'सड़क 2' के सीक्वल में दिग्गज कलाकार गुलशन ग्रोवर विलेन की भूमिका निभाएंगे।
gulshan grover
- फोटो : file photo
फिल्म में अपने किरदार को लेकर भी गुलशन ग्रोवर ने बड़ी बात बोली है। उन्होंने 'सड़क 2' में अपने लुक और किरदार के बारे में बताया है कि फिल्म में वह बेहद खतरनाक रोल और लुक में दिखाई देंगे। उन्होंने यह भी बताया कि उनका किरदार फिल्म में दर्शकों के दिलों पर छाप जरूर छोड़ेगा। वहीं बॉलीवुड के बैडमेन को दर्शक पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
gulshan grover
- फोटो : instagram
बता दें कि फिल्म 'सड़क' साल 1991 में आई थी। वहीं 'सड़क' के सीक्वल के बारे में संजय दत्त ने बताया कि इसकी कहानी ऑरिजनल फिल्म की कहानी के कई साल बाद से शुरू होगी। सड़क फिल्म में संजय दत्त ने एक युवक का किरदार निभाया था, जो एक वैश्या (पूजा भट्ट) से प्यार करता है और उसके साथ रहने के लिए सभी बाधाओं से लड़ता है।
विज्ञापन
gulshan grover
- फोटो : file photo
खास बात यह है कि संजय दत्त 23 साल बाद महेश भट्ट के साथ काम करने जा रहे हैं। इससे पहले साल 1993 में उन्होंने 'गुमराह' की थी। सड़क 2 में मुख्य किरदार अब एक लड़की है (आलिया भट्ट) जो एक ड्रग एडिक्ट (संजय दत्त) को जिंदा रहने में मदद करेगी। इससे पहले पूजा भट्ट बता चुकी हैं कि फिल्म में डिप्रेशन के मुद्दे को उठाया गया है। यह फिल्म इसी साल नवंबर में रिलीज होगी।