फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gurdas Maan: गुरदास मान का कनाडा में होने वाला कॉन्सर्ट स्थगित, दोनों देशों के बीच चल रहा विवाद बना वजह

Sun, 08 Oct 2023 05:25 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sun, 08 Oct 2023 05:25 PM IST
विज्ञापन
Gurdas Maan Punjabi living legend Singer Canada tour postponed amid India Canada diplomatic Controversy
गुरदास मान - फोटो : social media
पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे प्रसिद्ध और अमीर गायकों में से एक गुरदास मान के चाहने वाले भारत समेत विदेश में भी फैले हैं। लिविंग लीजेंड की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। उनके गानों को सुनने वालों की संख्या लाखों में है, ऐसे में गायक अपने फैंस के लिए देश-विदेश में लाइव कॉन्सर्ट करते रहते हैं। गुरदास मान हाल ही में एक ऐसा ही कॉन्सर्ट कनाडा में करने जा रहे थे, लेकिन भारत और कनाडा के बीच चलते विवादों के बीच उन्हें इसे आगे बढ़ाना पड़ रहा है। ऐसा हम नहीं बल्कि गायक की टीम द्वारा कहा गया है।
Gurdas Maan Punjabi living legend Singer Canada tour postponed amid India Canada diplomatic Controversy
गुरदास मान - फोटो : File Photo
भारत और कनाडा के बीच चल रहे राजनीतिक विवादों के बीच गुरदास मान का कनाडा दौरा स्थगित कर दिया गया है। टीम ने सोशल मीडिया पर उनके कॉन्सर्ट के बारे में अपडेट साझा किया है और कहा है कि उनकी ओर से रिफंड भी शुरू किया जाएगा। टीम द्वारा साझा किए गए आधिकारिक बयान में कहा गया है, 'हमें आपको यह बताते हुए दुख हो रहा है कि इस महीने होने वाला गुरदास मान का अखियां उडीकड़ियां कनाडा दौरा स्थगित कर दिया गया है।'
Gurdas Maan Punjabi living legend Singer Canada tour postponed amid India Canada diplomatic Controversy
गुरदास मान

बयान में आगे कहा गया कि, 'हम समझते हैं कि यह खबर उनके कई प्रशंसकों के लिए निराशा के रूप में आ सकती है और हम ईमानदारी से किसी भी असुविधा के लिए क्षमा प्राथी हैं। दोनों देशों के बीच इस समय राजनीतिक विवाद की वजह से और अप्रत्याशित परिस्थितियों पर सावधानीपूर्वक विचार और मूल्यांकन के बाद, यह निर्धारित किया गया है कि कार्यक्रम को रद्द करना इस समय के लिए सबसे जिम्मेदार और आवश्यक चीज है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Gurdas Maan Punjabi living legend Singer Canada tour postponed amid India Canada diplomatic Controversy
गुरदास मान

गुरदास मान के कॉन्सर्ट के कैंसिल होने के पीछे भारत और कनाडा के बीच पिछले काफी समय से चल रहे विवाद हैं। दरअसल, हाल ही में भारत ने कनाडा में एक खालिस्तानी आतंकवादी की हत्या कर दी थी, जिसके बाद से दोनों देशों के तनाव बढ़ता जा रहा है। भारत ने गुरुवार को कहा कि कनाडा को ताकत में समानता हासिल करने के लिए देश में अपनी राजनयिक उपस्थिति कम करनी चाहिए।

विज्ञापन
Gurdas Maan Punjabi living legend Singer Canada tour postponed amid India Canada diplomatic Controversy
गुरदास मान - फोटो : सोशल मीडिया

इतना ही नहीं भारत ने यह भी आरोप लगाया कि कनाडा के कुछ राजनयिक नई दिल्ली के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने में शामिल हैं, जो जून में एक सिख अलगाववादी नेता की हत्या को लेकर दोनों देशों के बीच संबंधों में जारी दिक्कतों का संकेत है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि आपसी राजनयिक उपस्थिति पर पहुंचने के तौर-तरीकों पर चर्चा चल रही है और उन्होंने स्पष्ट संकेत दिया कि भारत इस मुद्दे पर अपनी स्थिति के बारे में कुछ भी साफ नहीं करेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed