कोरोना महामारी का कहर दिन प्रतिदिन बढ़ता ही नजर आ रहा है और स्थिति बेकाबू होती जा रही है। यहां तक कि कोरोना संक्रमितों को ढंग से इलाज भी नहीं मिल पा रहा है। चारों तरफ ऑक्सीजन, अस्पतालों में बेड और इलाज के लिए हाहाकार मचा हुआ है। ऐसे में कई फिल्मी सितारों ने मदद के लिए अपने हाथ आगे बढ़ाए थे। वहीं बीते दिनों अभिनेता गुरमीत चौधरी ने कोविड हॉस्पिटल खोलने का एलान किया था। बता दें कि गुरमीत ने नागपुर में आस्था नामक अस्पताल की शुरूआत कर दी है। जिसकी तस्वीरें उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल से साझा की हैं।
जज्बे को सलाम: गुरमीत चौधरी ने खोला 1000 बेड वाला कोविड हॉस्पिटल, कुछ दिन पहले ही किया था एलान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, गुरमीत चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिन्हें देखकर स्पष्ट तौर पर कहा जा सकता है कि उनके द्वारा खोला गया अस्पताल शुरू हो चुका है। वहीं गुरमीत के फैंस यह खबर जानकर काफी खुश हैं और उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। गुरमीत ने इन तस्वीरों के साथ-साथ एक पावरफुल कैप्शन भी लिखा है।
गुरमीत ने लिखा, 'Avengers की तरह ही हम 'Corovangers' हैं। जो थैनॉस और उसकी आर्मी की तरह कोरोना को मिट्टी बनाकर उड़ा देंगे। डॉ. सय्यद वजहाताली और टीम के साथ मिलकर नागपुर में कोविड केयर हॉस्पिटल की शुरुआत कर दी गई है। मैं उन सभी डॉक्टरों और फ्रेंटलाइन वर्कर्स का धन्यवाद करता हूं जिनकी मदद से यह कार्य संभव हो पाया है।'
बता दें कि बीते दिनों ही गुरमीत ने अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट में एलान किया था कि वह जल्द ही कोविड अस्पताल खोलेंगे। उन्होंने लिखा था, 'मैंने निर्णय लिया है कि मैं पटना और लखनऊ में आम लोगों के लिए 1000 बेड वाला अल्ट्रा मॉर्डन अस्पताल खोलूंगा। जिसे बाद में अन्य शहरों तक भी ले जाऊंगा। बस आप सभी का आशीर्वाद और साथ चाहिए, जय हिंद। इससे जुड़ी हर जानकारी जल्द ही आप सभी के साथ शेयर करूंगा।'
इससे पहले भी गुरमीत ने सोशल मीडिया पर अपनी इस इच्छा का भी जिक्र भी किया था। उन्होंने कहा था, ' मेरी इच्छा है कि काश मैं 10 हजार बेड वाला चैरिटेबल अस्पताल 10 अलग शहरों में खोल पाता।' ऐसे में यह कदम काबिल-ए-तारीफ है। गौरतलब है कि गुरमीत अपनी पत्नी देबीना बनर्जी के साथ प्लाज्मा भी डोनेट कर चुके हैं और साथ ही लोगों से भी यह अपील की थी कि सभी मदद के लिए आगे आएं।