अब तक के सबसे विवादित बाबा गुरमीत राम रहीम के बारे लगभग हर रोज कोई ना कोई खुलासे हो रहे हैं। गुरमीत के ड्राइवर और गवाह खट्टा सिंह ने राम रहीम की सारी पोल खोलकर रख दी है। खट्टा सिंह ने राम रहीम की फिल्मों को लेकर भी एक बड़ा खुलासा किया है।
गवाह ने खोले राज, फिल्में हिट कराने के लिए हनीप्रीत के साथ मिलकर क्या करता था राम रहीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गवाह की मानें तो राम रहीम अपनी फिल्मों के जरिए करोड़ों की काली कमाई को व्हाइट बनाता था। जब बाबा की कोई फिल्म रिलीज होती थी तो थिएटर मालिकों से सारे टिकट खुद ही खरीद लिया करता था।
पढ़ें- शर्ट और स्लिपर में ही घर से बाहर निकल आईं सुहाना, फोटोग्राफर को देखा तो हुईं परेशान
इससे वो दिखाता था कि उसकी फिल्म की जबरदस्त कमाई हो रही है। बाबा ये टिकटें अपनी काली कमाई से खरीदता था। बाबा सिर्फ अपनी काली कमाई को व्हाइट करने के लिए ये फिल्में बनाता था। जबकि उसे फिल्म बनाने में कोई इंट्रेस्ट नहीं था।
पढ़ें- B'Day Spl: पहली ही फिल्म में डिंपल कपाड़िया को दिल दे बैठे थे ऋषि कपूर, फिर हुआ कुछ ऐसा...
इतना ही नहीं इसमें प्रोड्यूसर्स भी उनका साथ देते थे। वो बाबा की फिल्म की कमाई को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करते थे। बता दें कि राम रहीम की पहली फिल्म 'मैसेंजर ऑफ गॉड' साल 2015 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने सिर्फ 16.89 करोड़ की कमाई की थी लेकिन प्रोड्यूसर्स ने कमाई को 130 करोड़ रुपए बताया।
वहीं प्रोड्यूसर्स ने 'मैसेंजर ऑफ गॉड 2' की कमाई को 450 करोड़ रुपए बताया था जबकि फिल्म ने सिर्फ 17 करोड़ रुपए कमाए थे। बाबा के काले धन को व्हाहट करने का पूरा जिम्मा हनिप्रीत का होता था।