फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुण्यतिथि: दरवाजा तोड़कर निकाली गई थी गुरु दत्त की लाश, आत्महत्या से कुछ घंटे पहले ऐसी गुजरी थी रात

Sun, 10 Oct 2021 11:11 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 10 Oct 2021 11:11 AM IST
विज्ञापन
Guru dutt death anniversary the untold suicide story of cinema legend which shocked everyone
गुरु दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी फिल्म जगत में कुछ नायाब कलाकार ऐसे हुए हैं जिन्हें सिनेमा का आधार माना जाता है। इसमें दिग्गज कलाकार गुरु दत्त का नाम शामिल है जिन्हें सिनेमा मेकिंग स्कूल की तरह देखा जाता है। गुरु दत्त ने जैसी फिल्में बनाईं और कीं उससे आज तक कलाकार कोई ना कोई सीख लेते रहते है। सिनेमा की पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं को भी उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है। गुरु दत्त एक लेखक, निर्देशक, अभिनेता और फिल्म निर्माता भी थे। उन्होंने 'कागज के फूल', 'प्यासा', 'मिस्टर एंड मिसेज 55', 'बाज', 'जाल', 'साहिब बीबी और गुलाम' जैसी कई शानदार फिल्में दी थी।



ऐसी कटी थी गुरु दत्त की आखिरी रात

गुरु दत्त ने करियर में बहुत कुछ हासिल किया था लेकिन अफसोस की बात है कि उनका नाम भी उन कलाकारों में शामिल है जिनके मौत की कहानी एक रहस्य बनकर रह गई। गुरु दत्त का 39 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था और उनकी मौत आत्महत्या थी। उनकी मौत की एक रात पहले की क्या कहानी थी इसका जिक्र उनके दोस्त और उनकी ज्यादातर फिल्मों के लेखक अबरार अल्वी ने अपनी किताब टेन ईयर्स विद गुरु दत्त में किया था।

Guru dutt death anniversary the untold suicide story of cinema legend which shocked everyone
गुरु दत्त - फोटो : Twitter

9 अक्तूबर 1964 की शाम यानि गुरु दत्त की मौत के ठीक एक दिन पहने आर्क रॉयल की बैठक फिल्म 'बहारे फिर भी आएंगी' की नायिका के मरने की कहानी लिखने का काम चल रहा था। अबरार ने बताया कि जब वो शाम को सात बजे के आसपास वहां पहुंचे तो माहौल बिल्कुल अलग था। गुरु दत्त शराब में डूबे हुए थे। उनके चेहरे पर तनाव और अवसाद साफ झलक रहे थे। उन्होंने गुरु के सहायक रतन से पूछा कि बात क्या है? अबरार ने बताया था कि उन दिनों गुरु दत्त और उनकी पत्नी के बीच काफी समय से अनबन चल रही थी। गुरु दत्त  अपनी निजी जिंदगी को लेकर परेशान थे। जब भी दोनों की फोन पर बात होती तो उसमें झगड़ा ही होता। हर फोन के बाद गुरु दत्त के चेहरे पर तनाव और गुस्सा दोनों बढ़ जाता था। गीता ने गुरु दत्त को बेटी से मिलने पर रोक लगा थी। एक फोन कॉल पर गुरु दत्त ने गीता से कहा था, 'अगर मैंने बेटी का मुंह नहीं देखा तो तुम मेरा पार्थिव शरीर देखोगी'।

Guru dutt death anniversary the untold suicide story of cinema legend which shocked everyone
गुरु दत्त - फोटो : फाइल

अपनी किताब में अबरार ने बताया, 'गुरु दत्त कितना भी नशा कर लें नियंत्रण नहीं खोते थे। उन्होंने एक और पेग पीने की ख्वाहिश जताई और खाना नहीं खाया। रात एक बजे ये सब बात हो गई। मैंने उनसे बात करनी चाही लेकिन उन्होंने कहा कि वो सोना चाहते हैं।  मैंने उनसे पूछा- पर मेरा लेखन, सीन नहीं देखेंगे, अक्सर लेखन खत्म होने के बाद गुरु दत्त मुझसे उसका विवरण लेते थे, लेकिन उस दिन उन्होंने मना कर दिया और अपने कमरे में चले गए'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Guru dutt death anniversary the untold suicide story of cinema legend which shocked everyone
गुरु दत्त

वो रात गुरु दत्त के जीवन के आखिरी रात थी। उनके बंगले आर्क रायल में उस दिन क्या हुआ वो बहुत कम लोग ही जानते हैं। अबरार ने बताया कि रतन से उन्हें गुरु दत्त का दुखद समाचार मिला था। रात के तीन बजे गुरु दत्त ने रतन से पूछा- अबरार कहां हैं? रतन ने पूछा- मुझे लेखन सौंप के चले गए? बुलाऊं क्या, रतन ने कहा- रहने दो मुझे व्हिस्की दो दो, रतन ने कहा- व्हिस्की नहीं है लेकिन गुरु दत्त माने नहीं, बोतल उठाई और कमरे में चले गए'।

विज्ञापन
Guru dutt death anniversary the untold suicide story of cinema legend which shocked everyone
गुरु दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री नरगिस दत्त ने बताया था कि सुबह साढ़े आठ बजे जब उनके डॉक्टर घर पहुंचे तो उन्हें सोता समझ कर लौट गए थे। इस दौरान गीता दत्त उन्हें लगातार फोन करती रहीं। रतन को लगा कि वो देर से सोए थे इसलिए अब तक सो रहे हैं लेकिन गीता को कुछ आसामान्यता का आभास हो गया था। उन्होंने 11 बजे रतन से कहा कि वो दरवाजा तोड़ दें। दरवाजा टूटने पर रतन ने देखा की गुरु दत्त बिस्तर पर लेटे हुए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed