लंबे समय के बाद बॉलीवुड में फिल्म 'रेस-3' कमबैक करने वाले बॉबी देओल का दावा है कि अगर 20 की उम्र में वह ट्रेनिंग लेते तो आज बॉलीवुड में उनकी सबसे बेहतर बॉडी होती। 'रेस-3' में धमाकेदार एंट्री करने वाले बॉबी को इसके बाद से कई फिल्मों के ऑफर आ रहे हैं।
{"_id":"5b586ae34f1c1b827d8b49d5","slug":"had-i-trained-in-my-20-i-had-the-best-body-in-bollywood-says-bobby-deol","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉडी को लेकर बॉबी देओल का बड़ा खुलासा, कहा- किसी की नहीं होती मेरी तरह फिजिक्स, अगर...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉडी को लेकर बॉबी देओल का बड़ा खुलासा, कहा- किसी की नहीं होती मेरी तरह फिजिक्स, अगर...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 25 Jul 2018 05:54 PM IST
विज्ञापन
बॉबी देओल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
bobby deol
49 साल के बॉबी देओल इस फिल्म में एकदम नए अवतार में नजर आए। उनके ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर हर कोई हैरान था। उन्होंने इस फिल्म में सलमान खान के साथ शर्टलेस लुक दिया था, जिसमें उनके एब्स और मसल दोनों नजर आए। इस बीच उन्होंने एक वेबसाइट को इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने अपनी बॉडी को लेकर खुलकर बात की।
Bobby Deol
'रेस-3' में किए गए ट्रांसफॉर्मेशन के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि मेरी बॉडी किसी भी एक्सरसाइज को बहुत जल्दी अडैप्ट कर लेती है और इसकी असर फिल्म में भी नजर आया। उन्होंने यह भी कहा कि इसकी का असर है कि मुझे 'रेस-3' के लिए अपनी बॉडी बनाने में सिर्फ चार महीने ही लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
bobby deol
बॉबी ने कहा कि जिम में जब आप मेहनत करते हैं और उसके रिजल्ट जैसे-जैसे आपको दिखते हैं आप उत्साहित होते हैं। आपके आस-पास के लोग नोटिस करने लगते हैं। उनका देखने का नजरिया आपके प्रति बदलता है। मेरी बॉडी जिम में एक्सरसाइज के बाद जिस तरह से रिएक्ट करती है उसके देखकर मैं हैरान हूं। अगर मैंने 20 की उम्र से ही ट्रेनिंग शुरू की होती तो आज बॉलीवुड में मेरी बॉडी सबसे बेस्ट होती।
विज्ञापन
Bobby Deol
बता दें कि बॉबी देओल को इस फिल्म के लिए सलमान खान के पर्सनल ट्रेनर ने ट्रेन किया था। खुद बॉबी भी अपने इस ट्रांसफॉर्म के लिए सलमान खान को ही क्रेडिट देते हैं। बॉबी का कहना है कि अब चीजें पहले से काफी बदल चुकी हैं। मैं कभी कभी अपने ट्रेनर को सुबह 5 बजे ही बुला लेता हूं।