फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anurag Kashyap: 'लोगों को बस मौका चाहिए', विराट के खराब प्रदर्शन पर अनुष्का को ट्रोल करने वालों पर बरसे अनुराग

Wed, 06 Sep 2023 11:57 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 06 Sep 2023 11:57 AM IST
विज्ञापन
Haddi star Anurag Kashyap lashed out at those trolling Anushka Sharma on Virat Kohli poor performance
अनुराग कश्यप, विराट और अनुष्का - फोटो : social media

अनुराग कश्यप बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने फिल्ममेकर हैं। अनुराग को शोबिज की दुनिया के साथ-साथ सामाजिक और राजनीतिक समसामयिक मुद्दों पर भी बेबाकी से राय रखते देखा जाता है। कई बार अनुराग के बयान से विवाद खड़े हो जाते हैं। अब अनुराग कश्यप ने विराट कोहली के खराब प्रदर्शन पर ट्रोल हो रही अनुष्का शर्मा को सपोर्ट करते हुए उनका पक्ष लिया है। तो चलिए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।

Haddi star Anurag Kashyap lashed out at those trolling Anushka Sharma on Virat Kohli poor performance
अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने बॉलीवुड के भीतर एकता और अनुष्का शर्मा द्वारा उनके पति विराट कोहली के क्रिकेट में खराब प्रदर्शन करने पर की गई आलोचना पर अभिनेत्री का पक्ष लिया है। अनुराग ने कहा है कि लोग उसी को नीचे गिराते हैं, जो सफल होता है। अनुराग ने यह भी कहा किया कि आलोचना केवल बॉलीवुड के लिए ही नहीं है, यहां तक कि क्रिकेट खिलाड़ियों को भी इसका सामना करना पड़ता है।

Yash Johar: कभी मिठाई की दुकान पर बैठा करते थे यश जौहर, बी-टाउन की इस हसीना की एक तस्वीर ने बदल दी किस्मत

Haddi star Anurag Kashyap lashed out at those trolling Anushka Sharma on Virat Kohli poor performance
अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में, एक इंटरव्यू में अनुराग ने कहा, ‘लोग जिन्हें आगे बढ़ाते हैं, उन्हीं की सबसे ज्यादा आलोचना की जाती है। अगर विराट कोहली आज शतक नहीं बनाते हैं, तो वे उनकी आलोचना करेंगे और अनुष्का शर्मा को इसमें खींच लेंगे। इस देश में हर कोई हर चीज में एक्सपर्ट है।’

Vicky Kaushal: विक्की ने मां के निधन की कल्पना कर शूट किया था 'ये दुख काहे खत्म नहीं होता' सीन, किया खुलासा

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Haddi star Anurag Kashyap lashed out at those trolling Anushka Sharma on Virat Kohli poor performance
अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया

अनुराग ने आगे कहा, ‘आप जहां भी जाएं, हर कोई जानता है कि क्रिकेट कप्तान कौन होना चाहिए। फिल्म स्टार कौन होना चाहिए। प्रधानमंत्री कौन होना चाहिए। कौन क्या होना चाहिए। हर कोई सब कुछ जानता है। जो भी बहुत ऊपर दिखता है। हम उसे नीचे गिराते हैं। यहां के लोग इसी चीज में सबसे आगे हैं और एक समय के बाद इससे कोई फर्क भी नहीं पड़ता है।’

Jawan: जी 20 समिट की वजह से राजधानी के थिएटर्स होंगे बंद, शाहरुख की 'जवान' की कमाई पर पड़ेगा असर?

 

विज्ञापन
Haddi star Anurag Kashyap lashed out at those trolling Anushka Sharma on Virat Kohli poor performance
अनुराग कश्यप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुराग कश्यप  अजय शर्मा की फिल्म ‘हड्डी’ में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ नजर आएंगे । साथ ही फिल्म निर्माता अपनी फिल्म ‘कैनेडी’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed